फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Governor of Tamil Nadu R N Ravi seeks report on hooch tragedy to state government

Tamil Nadu: नकली शराब मामले में तमिलनाडु के राज्यपाल का हस्तक्षेप, राज्य सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Thu, 18 May 2023 10:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 May 2023 10:38 AM IST
सार

विल्लुपुरम पुलिस ने बुधवार को पुडुचेरी के एलुमलाई और बरकथुल्लाह को तमिलनाडु में स्थानीय विक्रेताओं को मेथनॉल की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Governor of Tamil Nadu R N Ravi seeks report on hooch tragedy to state government
R N Ravi - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। नकली शराब पीने से राज्य में 21 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने जब्त किए गए नकली शराब के सैंपल का फॉरेंसिक रिपोर्ट और मौत के कारणों के बारे में भी जानकारी मांगी है। राज्य पुलिस ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए बताया था कि यह मेथनॉल था, पुडुचेरी से प्राप्त एक कार्बनिक रसायन जो नकली शराब को अवैध रूप से बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस के इस बयान के बाद ही राज्यपाल ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


इस हफ्ते जहरीली शराब पीने से मरने वालों में सभी 21 लोग तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिले के रहने वाले थे। उनमें से 13 विल्लुपुरम में मरक्कनम के एकियारकुप्पम के रहने वाले और आठ लोग चेंगलपट्टू जिले के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विल्लुपुरम पुलिस ने बुधवार को पुडुचेरी के एलुमलाई और बरकथुल्लाह को तमिलनाडु में स्थानीय विक्रेताओं को मेथनॉल की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य व्यक्ति जिसकी पहचान इलाया नांबी के तौर पर की गई है, उसे चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। 


नांबी ने 1,200 लीटर मेथनॉल एलुमलाई और बरकथुल्लाह को ब्लैक मार्केट में 66,000 रुपये में बेचा था। उन दोनों मेथनॉल पहुंचाने में विजी नामक व्यक्ति ने अहम भूमिका निभाई थी, फिलहाल वह भी पुलिस के गिरफ्त में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed