फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu governor denied seeking centre reference on releasing 7 convicts in Rajiv Gandhi case

राजीव गांधी मामले में दोषियों की रिहाई: राज भवन ने कहा- केंद्र को संदर्भित नहीं किया मामला

Sat, 15 Sep 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 15 Sep 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu governor denied seeking centre reference on releasing 7 convicts in Rajiv Gandhi case
राजीव गांधी

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को मीडिया में आ रही उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने राजीव गांधी हत्याकांड मामले के सभी सात दोषियों को रिहा करने की राज्य सरकार की सिफारिश केंद्र को सौंपी है। राज्यपाल ने कहा कि मामले पर निर्णय 'न्याय संगत और निष्पक्ष तरीके' से संविधान के अनुरूप किया जाएगा।

विज्ञापन


राज भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'मीडिया का एक वर्ग ऐसी खबरें दे रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषियों की रिहाई के संबंध में गृह मंत्रालय, भारत सरकार से उल्लेख किया गया है।' उसने कहा कि टीवी चैनल भी इस 'अनुमान' पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज भवन के संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) ने बयान में कहा, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि इस मामले को गृह मंत्रालय को संदर्भित नहीं किया गया। मामला जटिल है और इसमें कानूनी, प्रशासनिक और संवैधानिक मुद्दों के अवलोकन शामिल हैं।' इस बात पर जोर देते हुए कि इस मामले पर राज्य सरकार से अनेक दस्तावेज मिल रहे हैं, राज भवन ने कहा कि मामले पर अदालत का फैसला उन्हें 14 सितंबर को ही सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज भवन ने कहा, 'दस्तावेजों को ठीक से अध्ययन किए जाएगा और सभी कदम सतर्कता से उठाए जाएंगे। आवश्यकतानुसार, उचित समय पर आवश्यक परामर्श किया जा सकता है। मामले पर निर्णय न्याय संगत और निष्पक्ष तरीके से संविधान के अनुरूप किया जाएगा।'

तमिलनाडु कैबिनेट ने 9 सितंबर को राजीव गांधी हत्याकांड के मामले में नलिनी और उनके पति श्रीहरन उर्फ मुरुगन सहित सभी सात दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की थी। सभी सात दोषी वर्ष 1991 से जेल में हैं। श्रीपेरंबदुर के पास चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 को राजीव गांधी की एक आत्मघाती विस्फोट में हत्या कर दी गई थी। हमले में हमलावर धनु सहित 14 अन्य लोग भी मारे गए थे।


तमिलनाडु के संगठनों ने शुक्रवार को दावा किया था कि पुरोहित ने अपनी सलाह के लिए केंद्र को उल्लेख किया है। तमीजागा वजहुरुमाई काची ने इस मुद्दे पर 26 सितंबर को प्रदर्शन करने की घोषणा भी की है। इनपुट:भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed