{"_id":"5b2bd2c34f1c1bda6e8b9417","slug":"tamil-nadu-government-will-appeal-for-release-of-rajiv-gandhi-murder-convicts","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव हत्याकांड के दोषियों की रिहाई की अपील करेगी तमिलनाडु सरकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजीव हत्याकांड के दोषियों की रिहाई की अपील करेगी तमिलनाडु सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड के दोषियों की रिहाई के लिए तमिलनाडु सरकार प्रयासरत रहेगी। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया प्रदेश सरकार अपने नीति निर्धारण के तहत सात दोषियों की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी अपील करेगी।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, केंद्र ने प्रदेश सरकार से कहा है कि वह दोषियों की रिहाई के मामले में राज्य के नजरिये से सहमत नहीं है क्योंकि इससे गलत संदेश जाएगा। अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि हम उनकी रिहाई के लिए शीर्ष अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। यह हमारी सरकार का नीतिगत फैसला है।
विज्ञापन
सरकार वी. श्रीहरन उफ मुरुगन, एजी पेरारिवलन उफ अरिवू, टी सुथेंद्राराजा उर्फ सांथन, जयाकुमार, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और नलिनी की रिहाई चाहती है।