फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu girl performs Bharatnatyam for three hours to raise funds for Wayanad landslides met kerala cm

Kerala: वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए तमिलनाडु की लड़की ने भरतनाट्यम कर जुटाए ₹15000, CMDRF में दिया दान

Fri, 09 Aug 2024 10:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Aug 2024 10:18 AM IST
सार

पिछले महीने वायनाड में भूस्खलन के कारण प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तमिलनाडु में क्राउडफंडिंग फीस्ट के साथ कई पहल की गई। वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं के बाद राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन
Tamil Nadu girl performs Bharatnatyam for three hours to raise funds for Wayanad landslides met kerala cm
हरिणी श्री ने सीएम पिनरई विजयन से की मुलाकात - फोटो : X/ KeralaGovernment (video grab)

विस्तार

केरल के वायनाड में 30 जुलाई को आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस आपदा में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच तमिलनाडु की एक 13 वर्षीय लड़की ने भूस्खलन पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए तीन घंटे लगातार भरतनाट्यम किया। लड़की की पहचान हरिणी श्री के तौर पर की गई है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से मुलाकात की और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में 15 हजार का दान दिया। उन्होंने सीएम विजयन को अपना भरतनाट्यम दिखाया, जिसे देखने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


केरल सरकार पोस्ट कर दी जानकारी
केरल सरकार के सूचना जनसंपर्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु की एक 13 वर्षीय लड़की हरिणी श्री वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए तीन घंटे लगातार भरतनाट्यम किया। उसने अपनी बचत के साथ 15 हजार रुपये का दान किया।"
विज्ञापन


वायनाड भूस्खलन का राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
पिछले महीने वायनाड में भूस्खलन के कारण प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तमिलनाडु में क्राउडफंडिंग फीस्ट के साथ कई पहल की गई। वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं के बाद राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। दरअसल, वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के बाद राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी करना सुनिश्चित हो जाएगा।


शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा, "केरल सरकार ने केंद्र से इस भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए कहा।" उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री आपदा की जांच करने और उस पर एक रिपोर्ट सौंपने के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया था। विजयन ने बताया कि केंद्र से इस आपदा से निपटने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 10 अगस्त को वायनाड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed