फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Friend chains woman on birthday kills her in chennai

Tamil Nadu: जन्मदिन पर लड़की को जंजीर से बांधा, ब्लेड से गला काटा, फिर आग के हवाले किया; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 05:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 Dec 2023 05:35 PM IST
सार

Tamil Nadu: पुलिस ने कहा कि वेत्रिमारन ने आर नंदनी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह इस बात से नाराज था कि उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया था और अपने दफ्तर में एक सहकर्मी के करीब आ रही थी। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Friend chains woman on birthday kills her in chennai
आरोपी वेत्रिमारन, आर. नदंनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई के पास तांबरम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को उसके 26वें जन्मदिन पर उसका दोस्त सुनसान जगह पर ले गया और यह कहते उसने उसके हाथ-पैर को जंजीर से बांध दिया कि यह केवल मौज-मस्ती के लिए है। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले जेंडर चेंज सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरा था, जिसके बाद उसने अपना नाम बदलकर वेत्रिमारन कर दिया। उन्होंने कहा, आरोपी ने आर नंदनी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह इस बात से नाराज था कि उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया था और अपने दफ्तर में एक सहकर्मी के करीब आ रही थी। वेत्रिमारन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहपाठी और करीबी दोस्त थे नंदनी और वेत्रिमारन
उन्होंने कहा कि उसने चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली नंदनी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने कहा कि नंदनी और वेत्रिमारन तमिलनाडु के मदुरै जिले में स्कूल में सहपाठी और करीबी दोस्त थे। शनिवार को वेत्रिमारन ने नंदनी के साथ दिन बिताया और उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके यह कहते हुए उसके हाथों और पैरों को जंजीरों से बांध दिया कि वह यह केवल मजे के लिए कर रहा है। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया और पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। नंदनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मामले की जांच जारी: पुलिस आयुक्त
तांबरम के पुलिस आयुक्त अमलराज ने बताया कि दोनों दोस्त थे और चेन्नई में एक साथ रहते थे। उन्होंने कहा, 'अभी तक किसी भी यौन हमले का कोई संकेत नहीं मिला है।' अमलराज से जब पूछा गया कि क्या वेत्रिमारन ने पहले हिंसक प्रवृत्तियों का प्रदर्शन किया था, तो उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed