{"_id":"63ecd0b635e2638630093243","slug":"tamil-nadu-four-girl-from-government-middle-school-died-drowning-telangana-bus-truck-accident-mant-died-update-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: मयानूर में कावेरी नदी में डूबी चार लड़कियां; तेलंगाना में बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: मयानूर में कावेरी नदी में डूबी चार लड़कियां; तेलंगाना में बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल
Wed, 15 Feb 2023 07:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एएनआई, चेन्नई/हैदराबाद
एएनआई, चेन्नई/हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में करूर जिले के मयानूर में कावेरी नदी में डूबी चारों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुदुकोट्टई जिले में विरालिमलाई के राजकीय मध्य विद्यालय की चार छात्राओं की यात्रा के दौरान करूर जिले के मयानूर में कावेरी नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस बीच तेलंगाना के जगतियाल में वारंगल जा रही एक राज्य बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो जाने से एक बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
तेलंगाना: पूरानापूल के गोदाम क्षेत्र में आग लगी
हैदराबाद में पूरानापूल के गोदाम क्षेत्र में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी पपैयाह वरला ने कहा कि हमें 3:20 पर फर्नीचर इंडस्ट्री में आग की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक धूम्रपान की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र: कपड़ों के गोदाम में आग लगी
नवी मुंबई के तुर्भे में कपड़ों के गोदाम में आग लग गई।मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।