Tamil Nadu: बाढ़ के बीच फंसी गर्भवती के लिए देवदूत बनकर आई वायुसेना, अगले ही दिन महिला ने बच्चे को दिया जन्म
महिला और बच्ची को एयरलिफ्ट करने का वीडियो भी सामने आया था। अब खबर आई है कि एयरलिफ्ट की गई महिला ने बुधवार की सुबह मदुरई के गवर्नमेंट राजाजी हॉस्पिटल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विस्तार
वायुसेना ने बचाई थी जान
बता दें कि थुथुकुडी जिले के श्रीवैकुंतम से एक परिवार ने एसओएस मैसेज भेजकर उन्हें बचाने की अपील की थी। जिसके बाद मैसेज पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय वायुसेना ने तुरंत मौके पर अपना हेलीकॉप्टर भेजा और एक गर्भवती महिला अनुसुइया मायिल और डेढ़ साल की बच्ची को एयरलिफ्ट किया। महिला और बच्ची को एयरलिफ्ट करने का वीडियो भी सामने आया था। अब खबर आई है कि एयरलिफ्ट की गई महिला ने बुधवार की सुबह मदुरई के गवर्नमेंट राजाजी हॉस्पिटल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
Tamil Nadu | A pregnant woman, Anushiya Mayil, who was airlifted from flood-hit Srivaikuntam in Thoothukudi delivered a baby at the Government Rajaji Hospital last morning.
She was airlifted by a rescue team of the Indian Air Force (IAF) following an SOS message sent out by the… pic.twitter.com/oRLQoxP74I — ANI (@ANI) December 21, 2023
बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू अभियान चल रही सेना
तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते राज्य के दक्षिणी जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। सेना के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाना और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। वायुसेना ने हेलीकॉप्टर्स के जरिए राज्य में बचाव अभियान चलाया और कई लोगों को एयरलिफ्ट किया। वहीं सेना ने भी थुथुकुडी जिले में कार सवार तीन लोगों का रेस्क्यू किया था, जो बाढ़ प्रभावित इलाके में फंस गए थे। केंद्र सरकार भी राज्य सरकार को मदद मुहैया करा रही है। बाढ़ के हालात को लेकर सीएम स्टालिन ने मंगलवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की।