{"_id":"5e05b7d18ebc3e87935bb39a","slug":"tamil-nadu-first-phase-of-local-body-elections-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी
Fri, 27 Dec 2019 01:20 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
तमिलनाडु में स्थानीय निकायों के लिए पार्षदों, पंचायत अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण का मतदान 30 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में राज्य चुनाव आयोग ने बहुप्रतीक्षित मतदान की तारीखों की घोषणा की थी। जिन नौ जिलों में परिसीमन की कवायद पूरी होनी है, उन्हें छोड़कर बाकी में मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
ये नवगठित नौ जिले- कांचीपुरम, चेंगलपुट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, तिरुनेलवेली और तेनकासी हैं।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को लगभग 1.30 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं, जबकि दूसरे चरण में लगभग 1.28 करोड़ लोग मतदान करेंगे। मतगणना दो जनवरी को होगी।
विज्ञापन