{"_id":"69f23d9bef08e7980c0a3f80","slug":"tamil-nadu-exit-poll-2026-axis-my-india-projects-blockbuster-debut-for-vijay-gives-tvk-pole-position-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Exit Poll: एग्जिट पोल में विजय का 'ब्लॉकबस्टर' डेब्यू, सीएम के लिए बने पहली पसंद; स्टालिन को पछाड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Exit Poll: एग्जिट पोल में विजय का 'ब्लॉकबस्टर' डेब्यू, सीएम के लिए बने पहली पसंद; स्टालिन को पछाड़ा
Wed, 29 Apr 2026 10:49 PM IST
Nirmal Kant
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:49 PM IST
सार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अधिकांश एग्जिट पोल में टीवीके के धमाकेदार प्रदर्शन की संभावना जताई गई है। हालांकि, एक एग्जिट पोल में उनका सूपड़ा साफ दिख रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
विजय, अध्यक्ष, टीवीके
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, पार्टी अपने पहले ही चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के बराबर वोट शेयर हासिल कर सकती है।
एक्सिस माय इंडिया ने क्या क्या संभावना जताई?
एग्जिट पोल के मुताबिक, डीएमके के नेतृत्व वाला सात दलों का गठबंधन 92 से 100 सीटें हासिल कर सकता है। जबकि टीवीके को 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला पांच दलों का गठबंधन 22 से 32 सीटों तक सिमट सकता है। एग्जिट पोल में यह भी कहा गया है कि अगला मुख्यमंत्री चुनने के मामले में विजय, मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से आगे हैं। सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने विजय का समर्थन किया, जबकि स्टालिन को 35 फीसदी समर्थन मिला।
इस एग्जिट पोल में टीवीके का सूपड़ा साफ
हालांकि, अन्य कई एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन के फिर से सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है। पीपल्स पल्स ने डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें और एआईएडीएमके गठबंधन को 65 से 80 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसमें टीवीके को 2 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार डीएमके और उसके सहयोगियों को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं। जबकि एआईएडीएमके गठबंधन को 80 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें टीवीके को 0 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
पी-मार्क के एग्जिट पोल में किसकों कितनी सीटों का अनुमान?
पी-मार्क के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें, एआईएडीएमके गठबंधन को 60 से 70 सीटें और टीवीके को 1 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, पीपल इनसाइट ने डीएमके गठबंधन को 120 से 140 सीटें, एआईएडीएमके को 60 से 70 सीटें और टीवीके को 30 से 40 सीटें मिलने की संभावना जताई है। डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस में कांग्रेस भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल कितने सही: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में क्या थे 2021 के अनुमान, कैसा था असल नतीजा?
विजय के चुनाव में उतरने से त्रिकोणीय हुई तमिलनाडु की राजनीति
विजय ने पिछले हफ्ते मतदान को ऐतिहासिक बताया था और कहा था कि जीत तय है। उन्होंने कहा कि आम लोगों ने राजनीति की सीमाओं को तोड़ दिया है और बड़ी संख्या में परिवारों ने मतदान में हिस्सा लिया। उन्हें युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। विजय के चुनाव में उतरने से तमिलनाडु की राजनीति त्रिकोणीय हो गई है, जहां पहले मुकाबला मुख्य रूप से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच होता था। चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।