फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Drugs Control Department issued stop production order to manufacturer of Coldrif cough syrup

Cough Syrup: एमपी-राजस्थान के बाद अब तमिलनाडु में कफ सिरप के नमूने फेल, सरकार ने उत्पादन पर लगाई रोक

Sat, 04 Oct 2025 08:59 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 08:59 AM IST
सार

मध्य प्रदेश और राजस्थान से बच्चों की मौत की खबरें सामने आने के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी पूरे राज्य में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और उपयोग पर तुरंत रोक लगा दी। इसके थोक और रिटेल दुकानों के स्टॉक फ्रीज करने के आदेश दिए गए। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Drugs Control Department issued stop production order to manufacturer of  Coldrif cough syrup
कफ सिरप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मध्य प्रदेश और राजस्थान में खांसी की दवा (कफ सिरप) ने 11 बच्चों की जान ले ली है। मध्यप्र देश के छिंदवाड़ा में अब तक कुल नौ बच्चों की और राजस्थान के भरतपुर में एक और सीकर में भी एक बच्चे की मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत के बाद जांच के घेरे में आए कफ सिरप को अब तमिलनाडु सरकार ने तत्काल उत्पादन रोकने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने कोल्डरिफ ब्रांड की खांसी की दवा बनाने वाली कंपनी को तत्काल उत्पादन रोकने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब तमिलनाडु सरकारी दवा परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में एक बैच की गुणवत्ता मानकों खरी नहीं पाई गई और उसमें डायएथिलीन ग्लायकॉल की मिलावट सामने आई। ड्रग्स कंट्रोल और लाइसेंसिंग अथॉरिटी के उप निदेशक व कंट्रोलिंग अथॉरिटी एस. गुरुभारती ने बताया कि निर्माता को निर्माण लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित एक फैक्ट्री में तैयार किया जाता है। घटना सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी थी। आज सुबह आई रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रतिबंध लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में नौ मासूमों की मौत
बता दें छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक के 9 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ कफ सरिप की वजह से हो गई। इसके अलावा कई बच्चों का इलाज चल रहा है। यह कफ सिरप तिमलनाडु की श्रीसन फार्मास्यूटिकल की यूनिट से सैंपल लिए गए थे।  जिसके सैंपल की च में खुलासा हुआ है कि सिरप में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉन का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आशंका व्यक्त की गई कि वह डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। यह दोनों ही किडनी को नुकसान पहुचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed