{"_id":"5ec895728ebc3e90850185c5","slug":"tamil-nadu-dmk-rajya-sabha-mp-rs-bharathi-arrested-by-chennai-police-for-hate-speech-against-sc-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष वर्ग के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक सांसद गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशेष वर्ग के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक सांसद गिरफ्तार
Sat, 23 May 2020 10:56 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 23 May 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
आरएस भारती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राज्यसभा सदस्य आरएस भारती को चेन्नई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। राज्यसभा सदस्य पर 14 फरवरी 2020 को अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के खिलाफ द्वेषपूर्ण भाषण (हेट स्पीच) देने का आरोप है।
विज्ञापन
Tamil Nadu: RS Bharathi, Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) Rajya Sabha MP arrested by Chennai police for his alleged hate speech against people from scheduled castes (SC) community on 14th February 2020. (file pic) pic.twitter.com/PsOmyK2ENU
— ANI (@ANI) May 23, 2020विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भारती के इस बयान के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांसद के खिलाफ 1989 के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएमके नेता के खिलाफ चेन्नई के दो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
द्रमुक संगठन सचिव ने आरोप लगाया कि उन्हें अन्नाद्रमुक नीत सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कोशिश करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। भारती (73) को एक विशेष समुदाय के खिलाफ बयान देने के आरोप में सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ इस संबंध में मामला हाल में दर्ज किया गया है।
भारती ने कहा कि फरवरी में द्रमुक की एक बैठक में उन्होंने जो बयान दिया था, उसे तोड़ा-मरोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी समाचार पत्र में कोई समाचार नहीं छपा था, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ मुहिम छेड़ दी।
पार्टी के वरिष्ठ नेता भारती ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मीडिया में सामने आए एक मामले पर प्रतिक्रिया दी थी और यह बात हुए 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे मुझे आज गिरफ्तार करने आए।
उन्होंने दावा किया कि सरकार में भ्रष्टाचार के कुछ मामलों का खुलासा करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।