{"_id":"59defd644f1c1b9f678b54bc","slug":"tamil-nadu-deputy-cm-panneerselvam-meets-pm-modi-at-7-lok-kalyan-marg-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे तमिलनाडु के डिप्टी CM पनीरसेल्वम, क्या हुई बात?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे तमिलनाडु के डिप्टी CM पनीरसेल्वम, क्या हुई बात?
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम गुरुवार को पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। मुलाकात के बाद पन्नीरसेल्वम ने बताया कि पीएम से राज्य में चल रही राजनीतिक उठा-पटक पर कोई बातचीत नहीं हुई। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच डेंगु की मार झेल रहे तमिलनाडु पर जरूर बातचीत हुई।
पन्नीरसेल्वम ने बताया कि राज्य में महामारी की तरह बढ़े डेंगु के मामले को देखते हुए पीएम ने दिल्ली से एक मेडिकल टीम भेजने का वादा किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरी और मुख्यमंत्री के बीच मतभेद की बात बिलकुल झूठी है। दोनों ही धरे बिना किसी शर्त के एकबार फिर एक हो गए हैं।
पढ़ें: तमिलनाडु सरकार के मंत्री का खुलासा, अस्पताल में मुझे ‘अम्मा’ से मिलने नहीं दिया गया
विज्ञापन
इससे पहले पन्नीरसेल्वम से जब इस मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया। बता दें कि पन्नीरसेल्वम बुधवार शाम 7.30 बजे दिल्ली पहुंचे थे। उनके साथ एआईएडीएमके नेता मुनुस्वामी, मनोज पांडियन और मैत्रेय भी आए हैं।

PM has assured to depute a medical team to look after the dengue fever outbreak in the state: O.Panneerselvam, Tamil Nadu Dy CM pic.twitter.com/J8QSK4Sj0k
— ANI (@ANI) October 12, 2017