तमिलनाडु: चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी विद्या रानी भाजपा में हुई शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी विद्या रानी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। विद्या रानी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। कृष्णगिरि में भाजपा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
राव से पार्टी का पहचान पत्र पाने के बाद विद्यारानी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जरूरतमंद लोगों के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता के रास्ते गलत थे, लेकिन उन्होंने हमेशा गरीबों के बारे में ही सोचा।
Tamil Nadu: Vidhya Rani - daughter of Veerappan, joined BJP in Krishnagiri yesterday, in the presence of party leaders Murlidhar Rao, Pon Radhakrishnan and others. pic.twitter.com/O1TJKGbrMi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 23, 2020
विद्या रानी और प्रभा रानी वीरप्पन की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी विद्या रानी पेशे से वकील हैं। विद्या रानी के साथ हजारों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि चंदन की तस्करी, अपहरण और अन्य अपराधों के लिए दक्षिण भारत में आतंक का पर्याय बने वीरप्पन को 18 अक्टूबर 2004 को पुलिस ने मार गिराया था।