{"_id":"65517ed85497d384f5066a07","slug":"tamil-nadu-customs-at-trichy-airport-seize-gold-worth-over-rs-1-crores-from-two-passengers-read-more-at-ht-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: त्रिची हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने पकड़े दो तस्कर, एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: त्रिची हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने पकड़े दो तस्कर, एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त
Mon, 13 Nov 2023 07:11 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 07:11 AM IST
सार
सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से सिंगापुर से त्रिची हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसके पास से जब्त किए गए सोने की कीमत 47 लाख 75 हजार चार सौ रुपए है।
विज्ञापन
सोना जब्त (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु की दो अलग-अलग घटनाओं में, त्रिची हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो यात्रियों से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त किया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को हुई पहली घटना में, सीमा शुल्क विभाग ने त्रिची हवाई अड्डे पर एक पुरुष यात्री को पकड़ा। आरोपी के पास से 700 ग्राम वजन के सात सोने के बिस्कुट और 94 ग्राम वजन के सोने के आभूषण जब्त किए।
विज्ञापन
सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से सिंगापुर से त्रिची हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसके पास से जब्त किए गए सोने की कीमत 47 लाख 75 हजार चार सौ रुपए है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में भी लाखों का सोना जब्त
शनिवार को एक अन्य घटना में, हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक पुरुष यात्री से लगभग 995.500 ग्राम सोना जब्त किया। उसके पास से जब्त सोने की कीमत 60 लाख 42 हजार 685 रुपये है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सोना एक पुरुष यात्री के मलाशय में छिपाए गए पेस्ट जैसी सामग्री से निकाला गया था। यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दुबई से हवाई अड्डे पर पहुंचा।