Tamil Nadu: सीएम विजय ने की AIADMK के बागी नेताओं से मुलाकात, बहुमत परीक्षण में समर्थन देकर करेंगे 'खेला'
तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एआईएडीएमके नेताओं सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि के नेतृत्व में पार्टी के एक धड़े ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का खुलेआम एलान कर दिया है।
विस्तार
टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पहले से ही कई सियासी दलों से समर्थन पा लिया था। हालांकि, इसके बावजूद सरकार में अनिश्चितता का माहौल है। विधानसभा में बहुमत परीक्षण न होने तक ऐसा सियासी माहौल बने रहना कोई बड़ी बात नहीं है। इस बीच एआईएडीएमके नेता षणमुगम और वेलुमणि ने विजय का समर्थन करने की खुलकर वकालत की।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: मुख्यमंत्री विजय ने अपने ज्योतिषी को बनाया अपना OSD, रिकी राधन पंडित ने ही की थी जीत की भविष्यवाणी
एआईएडीएमके के टूटने की आशंका बढ़ी
आशंका गहरा गई है कि लगभग 30 विधायकों का ये गुट एआईएडीएमके में टूट की वजह बन सकता है। विजय को समर्थन देने के खुले एलान को एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम की ओर से पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी के खिलाफ विद्रोह के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि एआईएडीएमके और डीएमके के मिलकर सरकार बनाने की अटकलों ने इस आंतरिक गुटबाजी को सबके सामने ला दिया है।
#WATCH | Tamil Nadu Chief Minister Vijay visited the office of AIADMK leader CV Shanmugam and to meet the party leaders
— ANI (@ANI) May 12, 2026
(Video Source: Tamil Nadu DIPR) pic.twitter.com/13JBmnx91D
एएमएमके ने इकलौते विधायक को पार्टी से निकाला
इस बीच अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने पार्टी के इकलौते विधायक एस कामराज को पार्टी से निकाल दिया है। एएमएमके के विधायक कामराज ने टीवीके प्रमुख विजय की सरकार को समर्थन देने का एलान किया था। माना जा रहा है कि बुधवार को होने वाले बहुमत परीक्षण में एस कामराज भी विजय के समर्थन में वोट दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: डीएमके का दावा: डाक मतपत्रों में हुई गड़बड़ी, मद्रास हाईकोर्ट ने विधायक को वोट डालने से रोका
आईयूएमएल के नेताओं से भी मिले विजय
इससे पहले तमिलनाडु के सीएम विजय ने सरकार में अपने सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेताओं से भी मुलाकात की। आईयूएमएल ने बिना किसी शर्त के विजय को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया था। बता दें कि कांग्रेस के पांच विधायकों समेत सीपीआई के दो, सीपीएम के दो विधायकों का समर्थन भी टीवीके सरकार को मिला हुआ है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.