फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu cm stalin target governor bjp over petrol bomb hurled near raj bhavan

Tamil Nadu: 'राजभवन से झूठ बोला जा रहा है', सीएम एमके स्टालिन बोले- राज्यपाल बीजेपी कार्यकर्ता बन गए हैं

Mon, 30 Oct 2023 12:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 30 Oct 2023 12:19 PM IST
सार

हाल ही में भी सीएम स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि पर परोक्ष रूप से आरोप लगाए थे। सीएम ने कहा था कि उच्च पदों पर बैठे कुछ लोग द्रविड़ विचारधारा और उसके शासन मॉडल पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
tamil nadu cm stalin target governor bjp over petrol bomb hurled near raj bhavan
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में राजभवन के पास बम फेंके जाने की घटना को लेकर राजनीति जारी है। अब राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम स्टालिन ने कहा कि 'राजभवन के बाहर फेंके गए पेट्रोल बम के मामले में पुलिस ने जांच कर जानकारी दे दी है और साथ में सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया है लेकिन राजभवन से झूठ बोला जा रहा है। राज्यपाल खुद भाजपा कार्यकर्ता के जैसे व्यवहार कर रहे हैं और राजभवन भाजपा कार्यालय बन गया है। यह शर्मनाक है।' 
विज्ञापन


सीएम स्टालिन पहले भी कर चुके हैं आलोचना
मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी पासुमपोन मुथुरामालिंगा थेवर के जन्मदिन पर मदुरै में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान उन्होंने राज्यपाल पर उक्त गंभीर आरोप लगाए। हाल ही में भी सीएम स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि पर परोक्ष रूप से आरोप लगाए थे। सीएम ने कहा था कि उच्च पदों पर बैठे कुछ लोग द्रविड़ विचारधारा और उसके शासन मॉडल पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि लोग इस तरह की आलोचना को महत्व नहीं देते हैं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि 'उन्हें (राज्यपाल) को 2024 के लोकसभा चुनाव तक पद पर बने रहना चाहिए, इससे डीएमके के अभियान को मजबूती मिलेगी।' 
विज्ञापन


राज्यपाल ने दी थी पुलिस को शिकायत
बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु में राजभवन के नजदीक पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना हुई थी। इस घटना के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कि सीसीटीवी फुटेज में पेट्रोल बम फेंकते दिख रहा है। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति जमकर हो रही है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आरोप लगाया कि पेट्रोल बम से लैस कुछ उपद्रवियों ने राजभवन के मुख्य द्वार से प्रवेश की कोशिश की लेकिन सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी की वजह से एक गंभीर अप्रिय घटना टल गई। राज्यपाल के सचिव ने घटना की शिकायत पुलिस से भी की थी और राज्यपाल पर पूर्व में हुए हमलों का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed