{"_id":"67fa150f395784811508dbad","slug":"tamil-nadu-cm-stalin-said-people-will-never-tolerate-aiadmk-bjp-treacherous-alliance-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil nadu: 'प्रदेश के लोग विश्वासघाती गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेंगे', AIADMK-भाजपा गठबंधन पर बरसे स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil nadu: 'प्रदेश के लोग विश्वासघाती गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेंगे', AIADMK-भाजपा गठबंधन पर बरसे स्टालिन
Sat, 12 Apr 2025 12:58 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:58 PM IST
सार
एआईएडीएमके पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि 'एआईएडीएमके ने हिंदी थोपने, तीन भाषा नीति और वक्फ कानून के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा और न ही उन्हें कुछ बोलने दिया गया।'
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे विश्वासघाती गठबंधन बताया और कहा कि राज्य के लोग इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य में अगला विधानसभा चुनाव पलानी सामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
'यह हार का गठबंधन'
डीएमके प्रमुख स्टालिन ने भाजपा-एआईएडीएमके के गठबंधन पर बयान जारी कर कहा कि 'यह हार का गठबंधन है। तमिलनाडु के लोगों ने इन्हें बार-बार हराया है, लेकिन इसके बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस असफल गठबंधन को फिर से जिंदा करने में जुटे हैं। अमित शाह ने ये नहीं बताया कि ये गठबंधन क्यों बनाया गया और इस गठबंधन का वैचारिक आधार क्या है। बस वे साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने की बात कह रहे थे।' एआईएडीएमके पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि 'एआईएडीएमके ने हिंदी थोपने, तीन भाषा नीति और वक्फ कानून के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा और न ही उन्हें कुछ बोलने दिया गया।'
ये भी पढ़ें- Tamil Nadu New BJP President: नयनार नागेंद्रन ने पर्चा भरा, अन्नामलाई का समर्थन; निर्विरोध चुने जाने के आसार
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा
स्टालिन ने कहा कि डीएमके सिर्फ पार्टी नहीं बल्कि आंदोलन है, जो लोगों के अधिकारों, भाषाई अधिकार और तमिल संस्कृति की रक्षा के लिए है। तमिलनाडु सीएम ने भाजपा और एआईएडीएम पर सत्ता की भूखी पार्टियां होने का आरोप लगाया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा और एआईएडीएमके को घेरते हुए स्टालिन ने कहा कि अमित शाह ने एआईएडीएमके के साथ मंच साझा करते हुए भ्रष्टाचार की बात की और यह तमिलनाडु के लोगों के लिए हंसने की बात है। उन्होंने दिवंगत नेता जयललिता पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। डीएमके चीफ ने आरोप लगाया कि भाजपा व्यवस्थागत तरीके से तमिलनाडु को हर मोर्चे पर तबाह करने की कोशिश कर रही है।
तमिलनाडु में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा तमिलनाडु में अपना प्रदर्शन सुधारने की कोशिशों में जुटी है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को तमिलनाडु में बुरी हार का सामना करना पड़ा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन