फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nainar Nagendran Tamil Nadu BJP President state president election Updates in hindi K Annamalai proposed chief

Tamil Nadu New BJP President: नयनार नागेंद्रन ने पर्चा भरा, अन्नामलाई का समर्थन; निर्विरोध चुने जाने के आसार

Fri, 11 Apr 2025 04:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 11 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

  • भाजपा राज्यों में नए पार्टी प्रमुखों का चुनाव करा रही है।
  • तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नयनार नागेंद्रन ने पर्चा दाखिल किया है।
  • वर्तमान अध्यक्ष अन्नामलाई ने उनका समर्थन किया है।
  • नागेंद्रन के निर्विरोध चुने जाने के आसार हैं।

विज्ञापन
Nainar Nagendran Tamil Nadu BJP President state president election Updates in hindi K Annamalai proposed chief
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नयनार नागेंद्रन ने पर्चा भरा - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्य भाजपा उपाध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने नामांकन दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए नामांकन करने वाले वे एकमात्र ही उम्मीदवार है। जिससे उनके इस पद पर चुने जाने की पूरी संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई ने रखा था, जिन्हें अब पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका मिलेगी। अमित शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भाजपा अन्नामलाई जी के संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे में उठाएगी।'
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Karnataka: 'कमीशन मांगे जाने पर लोकायुक्त के पास जाएं ठेकेदार', डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिया सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वरिष्ठ नेताओं ने रखा नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, 'सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। अभी नयनार नागेंद्रन (तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष) ने अपना नामांकन दाखिल किया है...लगभग 10 वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया है। 

यह भी पढ़ें - Supreme Court: ईडी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- उसे लोगों के मौलिक अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए

तिरुनेलवेली से विधायक हैं नयनार नागेंद्रन
बता दें कि, तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन पहले एआईएडीएमके में थे। वह टी. नगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे। प्रदेश भाजपा ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा। के. अन्नामलाई के बाद नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed