फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM Stalin said Mandate for NC-Congress alliance is for restoring J-K’s statehood

TN: स्टालिन की NC-कांग्रेस गठबंधन को बधाई, कहा- यह जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को जनादेश

Wed, 09 Oct 2024 10:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:04 AM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश में सबसे पुरानी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। इन दोनों दलों ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। इसे 48 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM Stalin said Mandate for NC-Congress alliance is for restoring J-K’s statehood
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

वर्ष 2019 के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली। इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बधाई दी। साथ ही कहा कि यह गठबंधन का जनादेश जम्मू-कश्मीर की गरिमा और राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए है, जिसे केंद्र सरकार ने गलत तरीके से छीन लिया।

विज्ञापन


क्या बोले तमिलनाडु के सीएम?
सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को जम्मू-कश्मीर के लोगों को जीत के लिए बधाई। यह लोकतंत्र और देश के लिए सिर्फ जीत से अधिक है। यह जम्मू-कश्मीर की गरिमा और राज्य का दर्जा बहाल करने की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक जनादेश है, जिसे केंद्र की भाजपा सरकार ने अन्यायपूर्ण तरीके से छीन लिया था।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह पल एक न्यायपूर्ण और समावेशी भविष्य की शुरुआत का प्रतीक है जो हर कश्मीरी की उम्मीदों का सम्मान करता है।

किसके पाले में कितनी सीटें?
बता दें, केंद्र शासित प्रदेश में यहां की सबसे पुरानी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस  के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। इन दोनों दलों ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं और बहुमत के 46 विधायकों की जरूरत है। एनसी-कांग्रेस गठबंधन ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इसे 48 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जम्मू कश्मीर की कुल 90 सीटों में से 42 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और छह पर कांग्रेस जीती है। भाजपा को 29 और अन्य उम्मीदवारों को सात सीटें मिली हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी, सीपीएम और जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस जीती है। चूंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस की गठबंधन है इसलिए इसे पूर्ण बहुमत मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed