{"_id":"67a8c9f24d8c34eac302a494","slug":"tamil-nadu-cm-says-government-would-pay-entire-hospital-bill-for-woman-who-was-pushed-out-of-moving-train-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से महिला को धक्का देने का मामला: पीड़िता का मेडिकल बिल चुकाएगा राज्य, तमिलनाडु सरकार देगी मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चलती ट्रेन से महिला को धक्का देने का मामला: पीड़िता का मेडिकल बिल चुकाएगा राज्य, तमिलनाडु सरकार देगी मुआवजा
Sun, 09 Feb 2025 09:00 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:00 PM IST
सार
Tamil Nadu: सीएम ने महिला को 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, 6 फरवरी घटना भयावह और दुखदायी है।सीएम ने कहा कि कोयंबटूर-तिरुपति इंटरसिटी एक्सप्रेस से धक्का दिए जाने के बाद वह (महिला) गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर वेल्लोर जिले में चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने वाली महिला के पूरे अस्पताल बिल का भुगतान करेगी।
सीएम ने महिला को 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, 6 फरवरी घटना भयावह और दुखदायी है। सीएम ने कहा कि कोयंबटूर-तिरुपति इंटरसिटी एक्सप्रेस से धक्का दिए जाने के बाद वह (महिला) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वेल्लोर के सरकारी अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद उसे रानीपेट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को महिला को विशेष देखभाल और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सीएम ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सीएम पब्लिक रिलीफ फंड से महिला को 3 लाख रुपये जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
महिला चार माह की गर्भवती थी
बता दें कि 8 फरवरी को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अस्पताल जाकर महिला से मुलाकात की और 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। घटना के दिन महिला चार महीने की गर्भवती थी। आरोपी की बाद में पहचान हेमराज के रूप में हुई, जो वेल्लोर जिले के पूनजोलाई गांव-केवी कुप्पम का रहने वाला था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।