फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin writes letter to FM S jaishankar about attack on fishermen by Lankan nationals

Tamil Nadu: स्टालिन ने जयशंकर को लिखा पत्र, तमिल मछुआरों के खिलाफ श्रीलंकाई नागरिकों के हमले पर जताई चिंता

Wed, 23 Aug 2023 12:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:00 AM IST
सार

तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने अपने पत्र में कहा कि नए आंकड़ों के अनुसार, तमिल मछुआरों पर श्रीलंकाई नागरिकों का हमला बढ़ता जा रहा है। 21 अगस्त 2023 को मछुआरों पर हमले के नौ मामले सामने आए। इन घटनाओं के कारण समाज को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin writes letter to FM S jaishankar about attack on fishermen by Lankan nationals
MK stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नागरिकों का हमला बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और अपराधियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि बढ़ते हमलों के कारण मछुआरों की आजीविका पर भी असर पड़ता है।

विज्ञापन

हमलों के कारण समाज को नुकसान
विदेश मंत्री एस जयशंकर को तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में हमले को गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नए आंकड़ों के अनुसार, तमिल मछुआरों पर श्रीलंकाई नागरिकों का हमला बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त 2023 को मछुआरों पर हमले के नौ मामले सामने आए। इन घटनाओं के कारण समाज को नुकसान हो रहा है। इससे उनकी आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। श्रीलंकाई नागरिकों के कारण तमिलनाडु के मछुआरों को शारीरिक क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्हें लूटा जा रहा है। वे असहाय और परेशान हैं।

विज्ञापन

 

 

शांति और सह-अस्तित्व की भी भावना कमजोर
विदेश मंत्री जयशंकर को लिखे पत्र में स्टालिन ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। मामले में श्रीलंकाई सरकार को अवगत किया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर मछुआरों को न्याय दिलाया जाए। स्टालिन का कहना है कि मछुआरों की आजीविका बधित हो रही है। उनके जीवन के साथ-साथ उनका परिवार भी खतरे में है। हमलों की घटना के कारण शांति और सह-अस्तित्व की भावना कमजोर हो रही है। श्रीलंकाई नागरिकों के कारण मछुआरों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। श्रीलंकाई नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed