फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: citizens break government liquor shop, place bottles on road as protest in Arialyalur

तमिलनाडु: सरकारी शराब की दुकान से परेशान लोगों ने शराब की पेटियों को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

Mon, 08 May 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 08 May 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: citizens break government liquor shop, place bottles on road as protest in Arialyalur
डेमो पिक

तमिलनाडु के अरियालुर जिले के तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन शराब की दुकान में रविवार को गुस्साए लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की। आवासीय क्षेत्र में शराब की बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ऐसा किया। दुकान में तोड़फोड़ के बाद भीड़ जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं, शराब की बोतलों वाले बक्से को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सेथुराई अरियालुर मार्ग स्थित सरकारी शराब की दुकान को बंद कर दिया गया था। लेकिन बाद में सरकारी शाखा ने निवासियों के विरोध पर ध्यान दिए बगैर रॉयल सिटी आवासीय क्षेत्र में फिर से नई शराब की दुकान को खोल दी। 
विज्ञापन


5 मई को क्षेत्र की महिलाओं ने दुकान को घेर लिया और किसी को भी इसे खोलने की इजाजत नहीं दी। अधिकारियों ने फिर उनके साथ मुलाकात की और उनसे वादा किया कि क्षेत्र के निवासियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने शिकायत की कि शराब की दुकान की वजह से कोई महिला या बच्चा बिना परेशान हुए सड़क पर नहीं चल सकते। कुछ ने तो यहां तक शिकायत की कि शराबी पुरुष नग्न अवस्था में सड़क पर डांस करते दिखाई पड़ते हैं। इस पर संबंधिक अधिकारियों ने कार्रवाई का वादा किया।

अधिकारियों पर भरोसा नहीं रखकर स्थानीय निवासियों ने दुकान के आसपास चप्पल और झाड़ू लटका दिए। इतना ही नहीं वो दुकान के सामने डेरा जमाकर बैठ गए। तीन दिन के प्रदर्शन के बाद  भी सरकारी अधिकारियों के ध्यान न देने पर गुस्साए लोगों ने दुकान का ताला तोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने दुकान से 11 लाख रुपये की शराब की बोतलें निकाली और उन्हें सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। 


अधिकारियों ने बाद में सड़क पर से बोतलें हटवाईं। स्थानीय निवासियों ने गर्व से दावा किया कि उन्होंने बिना किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए शराब की दुकान हटवा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed