{"_id":"5e98a4888ebc3e6f945b67ea","slug":"tamil-nadu-chief-minister-edappadi-k-palaniswami-calls-corona-virus-disease-of-the-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को बताया ‘अमीरों का रोग’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को बताया ‘अमीरों का रोग’
Fri, 17 Apr 2020 12:01 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
के पलानीस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस संक्रमण को अमीरों का रोग बता दिया। उन्होंने इसे एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि राज्य इस महामारी को फैलने से रोकने में सफल रहा है, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में प्रतिदिन कमी आ रही है।
इस दौरान, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15 पहुंच गई।
इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को तीन मई के बाद हटाने की रणनीति तैयार करने के लिये वित्त सचिव एस कृष्णन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। उन्होंने इस मामले पर आगे कहा कि यह रणनीति चरणबद्ध तरीके वाली हो सकती है। ऐसे में 20 अप्रैल के बाद किन उद्योगों को चलने की इजाजत दी जाए, उस पर चर्चा कर समिति फैसला लेगी।
मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवादददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह रोग एक बड़ी चुनौती है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह अमीरों का रोग है। जिन लोगों ने विदेश यात्रा की या अन्य राज्यों की यात्रा की, वे इसे (तमिलनाडु में) लेकर आये। यह यहां पैदा नहीं हुआ।’’
विज्ञापन
पलानीस्वामी ने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 15 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़ कर 1267 हो गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेंटीलेटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और मास्क के पर्याप्त भंडार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने तुरंत जांच किट के लिये चीन को जो आर्डर दिया था, उसे किसी अन्य देश को भेज दिया गया और यहां तक कि केंद्र भी मेडिकल सामग्री की खेप का इंतजार कर रहा है।