फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil nadu assembly election 2021 ammk candidate kanagraj allegedly distribute 2000 rupees tokens to give him vote but grocery shop owner said No connection with candidate

लालच: वोट के लिए बांटे दो-दो हजार के टोकन, दुकान पर लगी 'कैश' कराने की लाइन, फिर हुआ यह

Thu, 08 Apr 2021 02:40 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कुमार संभव Updated Thu, 08 Apr 2021 02:40 PM IST
सार

  • शेख मोहम्मद ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। दुकानदार ने कहा कि मैं तो उस प्रत्याशी को जानता तक नहीं हूं। 

विज्ञापन
Tamil nadu assembly election 2021 ammk candidate kanagraj allegedly distribute 2000 rupees tokens to give him vote but grocery shop owner said No connection with candidate
दो हजार रुपये के कूपन के जवाब में दुकानदार ने लगाए पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐसा अमूमन देखने को मिलता है कि चुनाव के दौरान नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं और नतीजे घोषित के बाद उन्हें भूल जाते हैं। लेकिन तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक नेता अपने किए वादे को इतनी जल्दी भूल गया कि मतदाताओं को सोचने तक का वक्त नहीं मिला। दरअसल, यहां एक प्रत्याशी ने मतदाताओं से कहा कि अगर वे उसे वोट देते हैं तो वह उन्हें दो-दो हजार रुपये देगा। इसके बाद उसने वोटिंग से पहले दो-दो हजार के कूपन बांट दिए। मतदान निपटने के बाद वोटर्स कूपन कैश कराने पहुंचे तो उन्हें जोरदार झटका लग गया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, तंजावुर जिले के कुंभकोणम कस्बे में बुधवार (7 अप्रैल) की सुबह एक किराना दुकान के बाहर करीब 200 लोगों की लाइन लगी हुई थी। बता दें कि राज्य में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव का मतदान हुआ था। लोगों ने बताया कि एक स्थानीय उम्मीदवार ने उन्हें दो-दो हजार रुपये के कूपन दिए थे और कहा था कि मतदान के अगले दिन इन्हें किराना दुकान पर कैश करा लेना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किराना दुकानदार ने दिया यह जवाब

बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह करीब 200 लोगों को दुकान के बाहर लाइन में लगे देखा तो पहले तो दुकानदार शेख मोहम्मद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे बंपर सेल होने की उम्मीद थी, लेकिन जब मामले का पता चला तो उसके होश उड़ गए। शेख मोहम्मद ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। दुकानदार ने कहा कि मैं तो उस प्रत्याशी को जानता तक नहीं हूं। 

विज्ञापन

दुकानदार ने बुलाई पुलिस, लगाए ऐसे पोस्टर

दुकानदार का इनकार सुनकर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद गुस्साई भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को बुला लिया। इसके बाद शेख मोहम्मद ने अपनी दुकान के बाहर पोस्टर लगाए, जिन पर लिखा था कि इन कूपन को जारी करने वाले उम्मीदवार से हमारा कोई संबंध नहीं है। हम इस तरह के कूपन की कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। 

इस उम्मीदवार के खिलाफ केस दर्ज

कई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। इस दौरान पता लगा कि अम्मा मक्कल मुनेत्र कगझम (एएमएमके) उम्मीदवार कनागराज ने इस तरह के कूपन बांटे थे। इसके बाद कुंभकोणम पूर्व पुलिस थाने में कनागराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed