फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: All schools and colleges in Rameswaram to be closed in tomorrow over Cyclone Gaja

तमिलनाडुः चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ की वजह से कल बंद रहेंगे रामेश्वरम में सभी स्कूल-कॉलेज 

Wed, 14 Nov 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 14 Nov 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: All schools and colleges in Rameswaram to be closed in tomorrow over Cyclone Gaja
प्रतीकात्मक तस्वीर

चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ के पश्चिम की ओर बढ़ने की चेतावनी के बाद तमिलनाडु सरकार ने रामेश्वरम में गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार शाम को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि तूफान ‘गाजा’ पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इस समय शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है। साथ ही यह भी कहा था कि तूफान 15 नवंबर की शाम को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है। तमिलनाडु सरकार ने इससे निपटने के लिए एहतियात के तौर पर अपने अधिकारियों को अलर्ट किया है और करीब 31 हजार बचावकर्मियों को तैयार कर रखा है।

विज्ञापन




विभाग के की ओर से जारी किए गए एक बुलेटिन के अनुसार ‘गाजा’ पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके अलावा इसमें बताया गया था कि इसकी वजह से उत्तर तटीय तमिलनाडु और उससे लगे दक्षिण तटीय तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के जिलों में 14 नवंबर की शाम यानी आज से भारी बारिश हो सकती है। बुलेटिन के मुताबिक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती हैं और पश्चिम-मध्य तथा पास में लगे पूर्व-मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अनुसार हवाएं धीरे-धीरे 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति और फिर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। तूफान की वजह से समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है जिनसे नागपट्टिनम, तंजौर, पुडुकोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में निचले इलाके डूब सकते हैं। वहीं मछुआरों को 13 से 15 नवंबर के बीच मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed