फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu AIADMK & BJP field transgender women candidates each for the upcoming councillor elections in Chennai Corporation

तमिलनाडु: चेन्नई नगरपालिका में AIADMK और भाजपा ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को बनाया उम्मीदवार, जानें दोनों ने क्या दी प्रतिक्रिया

Thu, 03 Feb 2022 11:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 03 Feb 2022 11:19 PM IST
सार

अन्नाद्रमुक और भाजपा ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को ध्यान में रखते हुए इस बार अलग-अलग किस्मत आजमाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu AIADMK & BJP field transgender women candidates each for the upcoming councillor elections in Chennai Corporation
चेन्नई नगर निगम सीट से एआईएडीेएमके की उम्मीदवार जयदेवी (बाएं) और भाजपा की प्रत्याशी राजम्मा। - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में शहरी निकायों के लिए 19 फरवरी को चुनाव होने हैं। इस बीच सभी पार्टियां इन चुनावों के जरिए दमखम दिखाने की कोशिश में हैं। इन चुनावों में एक बड़ा दिलचस्प मुकाबला पूर्व में दो सहयोगी पार्टियों- एआईएडीएमके और भाजपा के बीच होने वाला है। दरअसल, चेन्नई निगम में दोनों ही पार्टियों ने चुनाव के लिए ट्रांसजेंडर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही पार्टियों ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को ध्यान में रखते हुए इस बार अलग-अलग किस्मत आजमाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों ने क्या किए वादे?
एआईएडीएमके की तरफ से उम्मीदवार बनाई गईं जयदेवी ने कहा कि अगर वे चुनाव में जीतकर आती हैं, तो वे लोगों के लिए यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी कि उनका वॉर्ड दूसरों के लिए उदाहरण होगा। 
विज्ञापन


उधर भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनाई गईं राजम्मा ने कहा कि अगर वे चुनाव में जीत हासिल करती हैं, तो यह उनके समुदाय के लिए एक उदाहरण होगा। उन्होंने कहा, "मैं अपने क्षेत्र के लोगों की पीने के पानी की समस्या, ड्रेनेज और बाकी सभी दिक्कतों को दूर करुंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


4 फरवरी तक नामांकन कर सकते हैं प्रत्याशी
चुनाव आयोग ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र 28 जनवरी से 4 फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। मतदान प्रक्रिया 24 फरवरी तक पूरी हो जाएगी और नवनिर्वाचित सदस्य 2 मार्च को कार्यभार ग्रहण करेंगे और अपनी पहली बैठक करेंगे। 


निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पार्षद प्रत्यक्ष रूप से चुने जाएंगे, जबकि निगमों में महापौर, उप महापौर और नगर पालिकाओं,  नगर पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाएंगे। आयोग चार मार्च को निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed