फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: After a Long time Rajinikanth and Kamal Haasan look like MGR Sivaji rivalry

तमिलनाडुः 40 साल पुरानी इस जोड़ी की तरह आमने-सामने होंगे रजनीकांत-हासन

Wed, 03 Jan 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 03 Jan 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: After a Long time Rajinikanth and Kamal Haasan look like MGR Sivaji rivalry
अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन

चार दशक बीत जाने के बाद एक बार फिर तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में दो अभिनेताओं के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। एक दौर था एमजीआर और शिवाजी गणेशन का बड़ा प्रशंसक आधार था, लेकिन राजनीतिक दौड़ में शिवाजी दौड़ में हार गए थे। ‌शिवाजी को उनके प्रशंसकों ने एक महान एक्टर का दर्जा तो दिया लेकिन उनकी राजनीतिक छवि का समर्थन नहीं किया।

विज्ञापन


उस दौर के बाद अब फिर दो सुपरस्टार्स के बीच वैसी ही प्रतिस्पर्धा दिख रही है। कुछ महीने पहले कमल हासन ने राजनीति में आने का फैसला किया था। इसके बाद उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी रजनीकांत  ने भी राजनीति में आने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


विश्लेषकों का मानना है कि रजनी-कमल का राजनीति में कदम रखना एमजीआर और शिवाजी गणेशन जैसी ही घटना है। मौजूदा समय में रजनी को एमजीआर तो कमल को शिवाजी कहा जा सकता है। द्रविड़ के विद्वान आर कन्नन का मानना है कि तमिलनाडु में रजनीकांत के पास प्रशंसकों का एक बहुत बड़ा वर्ग है। खास बात यह है कि वो जनता के लिए सुलभ, साधारण और एक सरल शख्स हैं। वहीं कमल शानदार और ईमानदार व्यक्ति हैं लेकिन राजनीति में पार पा पाना उनके लिए चुनौती साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक पेश होते ही हंगामा शुरू, कल तक के लिए स्‍थगित


गौरतलब है कि रजनीकांत के राजनीति में आने की घोषणा के बाद सभी दलों के बीच तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि रजनीकांत उनके साथ जुड़ें। पार्टी चाहती है कि रजनीकांत आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में प्रचार करें। अगर रजनीकांत ने ऐसा किया तो तमिलनाडु की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। इससे पहले तमिलनाडु में दशकों से पैर जमाने की कोशिश कर रही भाजपा कई बार उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed