फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Actor Rajinikanth dissolves RMM, declaring not to join politics

तमिलनाडु: राजनीति में न आने का एलान करते हुए रजनीकांत ने आरएमएम को किया भंग 

Tue, 13 Jul 2021 07:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 07:31 AM IST
सार

  • अभिनेता रजनीकांत ने आरएमएम के पदाधिकारियों और प्रशंसकों से मुलाकात के बाद घोषणा करते हुए कहा, हमने जो सोचा था वह हासिल नहीं कर सके। राजनीति में न आने के मेरे फैसले के बाद आरएमएम को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई देना मेरा कर्तव्य है। इसलिए मैंने आरएमएम को भंग करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Actor Rajinikanth dissolves RMM, declaring not to join politics
रजनीकांत

विस्तार

अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति में न आने के अपने अहम फैसले का सार्वजनिक तौर पर एलान कर दिया। उन्होंने सोमवार को अपने मंच रजनी मक्कल मंदरम (आरएमएम) को भी भंग करते हुए कहा कि मेरा भविष्य में राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। रजनीकांत ने चेन्नई कोडंबक्कम रागवेंद्र हॉल में आरएमएम के पदाधिकारियों और प्रशंसकों से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, अभिनेता रजनीकांत ने आरएमएम के पदाधिकारियों और प्रशंसकों से मुलाकात के बाद घोषणा करते हुए कहा, हमने जो सोचा था वह हासिल नहीं कर सके। राजनीति में न आने के मेरे फैसले के बाद आरएमएम को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई देना मेरा कर्तव्य है। इसलिए मैंने आरएमएम को भंग करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


रजनीकांत फैन क्लब का हिस्सा बने रहेंगे पदाधिकारी
उन्होंने बताया, आरएमएम के पदाधिकारी रजनीकांत फैन क्लब एसोसिएशन का हिस्सा बने रहेंगे। मैं मंच के सभी पदाधिकारियों और प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं। आरएमएम को रजनीकांत की राजनीतिक पार्टी के लिए लॉन्च व्हिकल माना जाता था। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अभिनेता ने राजनीति से दूरी बना ली थी। साल2016 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed