Tamil Nadu: चेन्नई के पास पल्लवरम में दूषित पानी पीने के बाद कई बीमार; तीन लोगों की जान गई, 20 अन्य बीमार
तमिलनाडु में चेन्नई के पास पल्लवरम में बीते दिन दूषित पानी पीने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य बीमार हो गए। आरोप है कि सभी कथित तौर पर सीवेज से दूषित पेयजल पीने से बीमार हुए हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने बताया कि तीन लोगों की मौत का कारण शव परीक्षण पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा। मृतकों की पहचान थिरुवेथी (56), मोहना रंगम (42) और वरलक्ष्मी (88) के रूप में हुई है।
#WATCH | Tamil Nadu: Three people died, and 20 others fell ill yesterday, in Pallavaram near Chennai after allegedly consuming drinking water contaminated with sewage. The cause of death can be known only after the completion of the autopsy of 3 people. The deceased were… pic.twitter.com/umkSAL8ST8
— ANI (@ANI) December 6, 2024विज्ञापन