'मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने के लिए भारत-चीन के बीच बातचीत जारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी राजदूत ने जोर दिया कि चीन आतंकी संगठनों और आतंकवाद के किसी भी रूप के खिलाफ है। इससे पहले भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष के साथ सामरिक वार्ता के दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) और पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में मसूद को शामिल कराने और एनएसजी में भारत के प्रवेश को लेकर चीन के विरोध को गैरवाजिब बताया था।
मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा चल रही है
नई दिल्ली में चीनी वीजा आवेदन सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लुओ ने कहा कि मसूद पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा चल रही है। मामले पर चर्चा को लेकर भारतीय विदेश सचिव जयशंकर दो दिन बीजिंग में ही थे।
यह चर्चा बेहद सकारात्मक रही और सभी मुद्दों को इसमें शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने मसूद पर चीन के रुख को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लुओ ने कहा कि फिलहाल इंतजार कीजिए। चीन आतंकवाद के खिलाफ भारत और प्रत्येक देश को समर्थन करता है और हमेशा करता रहेगा।