{"_id":"5ee59a4c8ebc3e42e67315ca","slug":"talks-begin-get-local-trains-back-on-tracks-in-mumbai-cm-uddhav-thackeray-demand-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में लोकल ट्रेनों के संचालन पर चर्चा शुरू, सीएम उद्धव पीएम मोदी से मांग सकते हैं अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में लोकल ट्रेनों के संचालन पर चर्चा शुरू, सीएम उद्धव पीएम मोदी से मांग सकते हैं अनुमति
Sun, 14 Jun 2020 09:09 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
लोकल ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से लड़ने में जुटे हुए प्रथम पंक्ति के कर्मियों और सहायक कर्मचारियों को ड्यूटी पर सही समय पर पहुंचने में मदद करने के लिए जल्द ही मुंबई में लोकल ट्रेन को संचालित करने की मंजूरी मांगी जा सकती है। अगर लोकल ट्रेनों को संचालन की अनुमति मिलती है, तो कोरोना योद्धाओं समेत शहर के निवासियों के लिए यह एक बड़ी सुविधा होगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में उपनगरीय रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अधिकारियों की मानें तो, रेलवे अधिकारियों, राज्य के अधिकारियों और गृह मंत्रालय के बीच बातचीत का दौर जारी है। माना जा रहा है कि जरूरी कार्यों में लगे लोगों के लिए लोकल ट्रेन की सेवाएं सोमवार से शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: प्राइवेट लैब में सस्ती हुई कोरोना की जांच, 2400 रुपये तक घटी कीमतें
बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई महानगर क्षेत्र में लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की जरूरत को दोहराया। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को आवागमन करना मुश्किल हो रहा है और कई लोग सार्वजनिक परिवहन की अनुपस्थिति के कारण सही समय पर ड्यूटी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
इसी तरह की बात, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की। जहां उन्होंने आवश्यक कार्यों में लगे कर्मचारियों के लिए रेलवे सेवाओं को फिर से शुरू करने की गुजारिश की।
कॉन्फ्रेंस के बाद टोपे ने कहा कि मैंने बैठक में आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए उपनगरीय रेलवे सेवाओं को शुरू करने वाली हमारी मांग को दोहराया है। मुझे विश्वास है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रधानमंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे।
हालांकि, मुंबई में रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उन्हें रेलवे मंत्रालय की तरफ से इस तरह का फिलहाल कोई निर्देश नहीं आया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया, उपनगरीय ट्रेनों के संचालन को लेकर कई मैसेज सर्कुलेट हो रहे हैं। सभी को बताया जाता है कि अभी तक हमें इस तरह के निर्देश नहीं मिले हैं। सक्षम अधिकारी से निर्देश प्राप्त होते ही हम आपको इस विषय पर अपडेट करेंगे।