फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talk: External Affairs Minister discussed many issues including Afghanistan, said- ready for joint commission meeting

Afghanistan Issue: जयशंकर ने कुवैत और कतर के विदेश मंत्रियों से बात की, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 22 Jan 2022 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 22 Jan 2022 10:39 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर मोहम्मद अल-सबा के साथ बात करके और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करके अच्छा लगा।

विज्ञापन
Talk: External Affairs Minister discussed many issues including Afghanistan, said- ready for joint commission meeting
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कुवैत और कतर के समकक्षों से बात की और अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर मोहम्मद अल-सबा के साथ बात करके और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करके अच्छा लगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने संयुक्त आयोग की बैठक पर सहमति बनाई। साथ ही पश्चिम एशिया और खाड़ी से लेकर अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की क्षेत्रीय स्थितियों के बारे में भी बात की।
विज्ञापन


बैठक में विचारों का आदान-प्रदान
एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई और इसमें अफगानिस्तान से संबंधित विकास पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ। इसी के साथ हमने द्विपक्षीय, आर्थिक और ऊर्जा सहयोग पर भी बात की। हम संयुक्त आयोग की बैठक के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed