फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Take these precautions when using plastic money

प्लास्टिक मनी इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

Sun, 21 Aug 2016 08:38 PM IST
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला Updated Sun, 21 Aug 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Take these precautions when using plastic money
प्लास्टिक मनी

वर्ल्ड वाइड वेब के जन्मदाता टिमोथी जॉन बर्नर्स ली का कहना है कि नव प्रवर्तन नसीब से होता है, इसलिए आप यह नहीं जान पाते कि किसने यह किया है। इंटरनेट को देखें तो यह आज कहां तक जा पहुंचा है। यही हाल प्लस्टिक करेंसी का है।

विज्ञापन


आज तो डिजिटल आधारित सम्पर्क विहीन भुगतान प्रणाली हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। यहां याद रखने वाली बात यह है कि जहां सुविधा होती है वहीं जिम्मेदारी भी बढ जाती है, यदि आप सतर्क रहते हैं तो आप तरंगों में उडान मारते हुए सुरक्षित बैंकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्लास्टिक करेंसी के उपयोग में क्या सावधानी बरतें
प्लास्टिक करेंसी का उपयोग करते समय कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। आप अपना गोपनीय विवरण जैसे कि कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नम्बर, ग्रिड वेल्यू, अपनी जन्मतिथि, एटीएम पिन, थ्रीडी सिक्योर पिन या वन टाइम पासवर्ड किसी से फोन कॉल या ईमेल पर साझा नहीं करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यू समझिए कि आपको अपने घर की चाबी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं सौंपनी चाहिए, इसी प्रकार का रवैया अपने कार्ड के प्रति भी आप रखें जो कि आपके बैंक खाते या क्रेडिट लिमिट की ‘‘चाबी‘‘ है।

याद रहे बैंक आपसे कभी भी उपरोक्त जानकारियों के बारे में नहीं पूछेगा। यदि आपको ऐसी फोन कॉल मिलती है कि जिसमें आपकी कार्ड का विवरण मांगा जाता है, आपको तत्काल इस नम्बर की जानकारी तथा व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी बैंक को देनी चाहिए। यह आपको सदैव सतर्क रहने में मदद मिलेगी और ऐसी कोई सूचना नहीं दे जो अन्य नहीं जानता हो।

बैंक को देते रहें नवीनतम जानकारी

Take these precautions when using plastic money
प्लास्टिक मनी

बैंक को देते रहें नवीनतम जानकारी
अपने बैंक को अपना नवीनतम सम्पर्क विवरण देते रहे ताकि इससे आपके खाते की गतिविधियों को अद्यतन (अपडेट) करने में आसानी रहेगी। इससे न केवल आपके कार्ड के उपयोग नियंत्रित होगा
अपितु यदि कोई अनाधिकृत खाता प्रयोग से भी आप सतर्क रह सकेंगे।

इसी प्रकार, अपने कार्ड उपयोग पैटर्न का भी त्वरित विशलेषण करे यह आपके बैंक को आपके लेनदेन की सीमा आपकी जरूरत के अनुसार निर्धारित करने में मददगार होगा। उदाहरण के लिए जब आप विदेश यात्रा पर हो, आप अपने घरेलू उपयोग की सीमा को कम कर सकते हैं और इस प्रकार आप किसी की धोखाधडी से बच कर रह सकते हैं।

स्टेटमेंट पर रखें निगाह
यह भी सलाह योग्य है कि आप अपने खाते को नियमित रूप से एसेस करते रहे तथा बैंक खाते/क्त्रस्डिट कार्ड स्टेटमेंट पर भी निगरानी रखें। यदि इसमें आपको किसी प्रकार का अनाधिकृत लेनदेन दिखाई देता है तो तत्काल इसकी सूचना अपने बैंक को दीजिए और चार्ज बैक उठाइए। चार्जबैक एक प्रक्त्रिस्या है जिसके माध्यम से आप अपने बैंक/दूकानदार से लेनदेन के विवाद का हल कर सकते हैं।

चिप कार्ड को दें प्राथमिकता
प्लास्टिक कार्ड से लेनदेन को और भी सुरक्षित बनाने के लिए अधिकतर बैंक ईएमवी कार्ड की ओर अग्रसर हैं। यह चिप कार्ड पूर्ण रूप से और अधिक सुरक्षित है, क्योंकि किसी स्टोर में प्रत्येक बार कार्ड का उपयोग करने से एक अनूठा वन टाइम कोड जनरेट होता है, जिससे लेनदेन का अनुमोदन होता है।

यह आपको अपने कार्ड पर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करती है। इस सुविधा से कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी करना वास्तव में असंभव होगा और कोई आपके कार्ड का नकली कार्ड नहीं बना सकेगा।
 

खुद डालें अपना पिन

Take these precautions when using plastic money
प्लास्टिक मनी

खुद डालें अपना पिन
आप यदि किसी दुकानदार के यहां अपना कार्ड स्वैपिंग करवा रहे हैं, तो अपनी एटीएम पिन स्टोर मालिक या रिटेलर से लेनदेन के समय कदापि साझा नहीं करें, ऐसी स्थिति में यदि वह आपसे इसके बारे में पूछता है, तो यह सलाह दी जाती है कि अपना पिन नम्बर स्वयं एंटर करे और वह भी इस तरीके से कि इसे कोई दूसरा नहीं देख सके।


दुकान पर लेनदेन के समय यह सुनिश्चित कर लें कि कार्ड पर आपकी सतत नजर बनी रहे ताकि किसी को कार्ड के विवरण की नकल करने का अवसर नहीं मिल सके। एटीएम पिन नम्बर या कार्ड से सम्बन्धित कोई भी सूचना कार्ड के एनवलप, डायरी या मोबाइल फोन पर नहीं लिखें।


यह भी सुनिश्चित करलें कि आपको हर छठे महीने अपने कार्ड का पिन नम्बर बदल लेना चाहिए। यह भी तय करले कि आपकी चार्ज स्लिप के खाली स्थान पर आप को लाइन खींचनी है ताकि दुकानदार कोई अतिरिक्त प्रभार उसमें नहीं जोड सके।

याद रहे, यह स्थान टिप के लिए रिक्त रखा जाता है, और ऐसी स्थिति में जब आप टिप नहीं देना चाहते इस खाली जगह पर लाइन खींच दीजिए। प्रतिष्ठित और जानकार मर्चेंट से करें ऑनलाइन शापिंग
जहां तक ऑनलाइन/ई-कॉमर्स का सवाल है, अच्छी तरह का एन्टीवायरस सॉफ्टवेयर आपके भुगतानों को लम्बे समय तक सुरक्षित रख सकता है।

 


 

विदेश में एक ही कार्ड से लेनदेन करें

Take these precautions when using plastic money
प्लास्टिक मनी

​इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि आपकी बैंक की साख के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा। हमेशा किसी प्रतिष्ठित और जानकार ऑनलाइन मर्चेंट से ही लेनदेन करे। साथ ही, आप साइट कोई भी वस्तु खरीदने से पूर्व व्यापारी ने अपने पेमेन्ट पेज को एन्क्त्रिस्प्टेड किया है या नहीं अर्थात पेमेंट पेज का एडरेस ‘‘एटीटीपी:‘‘ के स्थान पर ‘‘एचटीटीपीएस:‘‘शुरू हो रहा है।

यह टैक्नोलॉजी आपके कम्प्यूटर से  भुगतान की सूचना दुकानदार तक एन्क्त्रिस्प्टेड फार्मेट में गई है। अपने पास वर्ड को जितना सुदृढ बना सकते हैं बनाए तथा जन्म तिथि, पिनकोड इत्यादि को अपनी थ्रीडी सिक्योर पिन के लिए नहीं करें।

आकर्षक या प्रलोभनकारी ईमेल्स, विदेशी लॉटरी के प्रलोभन या आरबीआई के नाम से प्राप्त होने वाली इमेल्स के चक्कर में नहीं पडे। किसी भी खरीदारी ऑनलाइन भुगतान करते समय उस वैण्डर के बारे में अतिरिक्त शोध भी करें।

विदेश में एक ही कार्ड से लेनदेन करें
विदेश यात्रा के समय, एक कार्ड ही चुने जिससे आपको लेनदेन करना है, अन्य कार्डो पर लेनदेन की सीमा को कम कर दे, ताकि आप किसी भी प्रकार की धोखाधडी से बचे रहें। अपनी अपडेट सम्पर्क विवरण को बैंक के साथ साझा करते रहें, ताकि बैंक आपको उसी संपर्क पर अलर्ट्स भेजता रहे।

सार की बात यह है कि आज विश्व जितना निकट आ गया है तो हैकर्स उससे भी अधिक निकट हैं, इसलिए यह उचित रहेगा कि आपके कार्ड और पिन को सुरक्षित रखें। आखिरकार, कोई अपने पैसे के प्रति भला सतर्क क्यों नहीं रहना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed