फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Take action on ADGP Kalpana Nayak allegation of attempt on her life says Palaniswami tells DMK government news

Tamil Nadu: 'खुद पर जानलेवा हमले के आईपीएस नायक के दावे की जांच हो', पलानीस्वामी ने की द्रमुक सरकार से मांग

Mon, 03 Feb 2025 01:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने आईपीएस अधिकारी के लिए दुख व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले साल उनके आधिकारिक कक्ष आग में जल गया था। यह घटना अब सामने आई है। इस हादसे के समय करुणा नायक तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड की एडीजीपी थीं।

विज्ञापन
Take action on ADGP Kalpana Nayak allegation of attempt on her life says Palaniswami tells DMK government news
एडप्पादी के. पलानीस्वामी - फोटो : PTI

विस्तार

अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने पुलिस भर्ती में अनियमितताओं को उजागर करने वाली वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कल्पना नायर के आरोप की जांच करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। दरअसल, कल्पना नायक ने आरोप लगाया था कि पुलिस भर्ती में अनियमितताओं को उजागर करने के कारण उनकी जान लेने की कोशिश की गई। विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से आईपीएस करुणा नायक के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल भी किए। 
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने सीएम स्टालिन से किए सवाल
पलानीस्वामी ने सीएम स्टालिन से पूछा, "यह भयावह है कि अपने विभाग में अनियमितताओं को उजागर करने के लिए उनकी जान लेने की कोशिश की गई। इस पर मुख्यमंत्री स्टालिन क्या कहेंगे?" सोशल मीडिया पोस्ट पर अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ने कहा कि यह घटना पुलिस विभाग पर एक धब्बा है, जो केवल सीएम के अधीन काम करता है। द्रमुक सरकार को पुलिस विभाग की निंदनीय शर्मनाक स्थिति के लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


आईपीएस नायक के आरोपों की पारदर्शिता के साथ जांच करने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने आईपीएस अधिकारी के लिए दुख व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले साल उनके आधिकारिक कक्ष आग में जल गया था। यह घटना अब सामने आई है। इस हादसे के समय करुणा नायक तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड की एडीजीपी थीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर घटना वाले दिन अधिकारी अपने कार्यालय में होती तो उनकी जान चली जाती। पलानीस्वामी ने पूछा, "अगर एडीजीपी रैंक की अधिकारी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम लोग अपनी शिकायत कैसे दर्ज कराएंगे?" उन्होंने आईपीएस नायक के आरोपों की पारदर्शिता के साथ जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed