फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taiwan warns unauthorized war against China for Military drill

ताइवान की चीन को धमकी, कहा- संभल जाओ वरना होगा युद्ध 

Wed, 27 Dec 2017 05:17 AM IST
एजेंसी/ ताइपेइ
एजेंसी/ ताइपेइ Updated Wed, 27 Dec 2017 05:17 AM IST
विज्ञापन
Taiwan warns unauthorized war against China for Military drill

चीन के निरंतर बढ़ते सैन्य अभ्यास को अपनी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए ताइवान ने चीन को चेतावनी दी है। उसने कहा है कि वह चीन को रोकने के लिए असंयमित युद्ध की एक योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ताइवान ने यह चेतावनी एक वार्षिक रक्षा समीक्षा रिपोर्ट जारी करने के दौरान दी।

विज्ञापन

 
पिछले साल ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन के पद संभालने के बाद से चीन ने द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं। इसका कारण है कि वेन ने दोनों क्षेत्रों को ‘एक चीन’ का हिस्सा मानने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्री फेंग शिह-कुआन ने मंगलवार को जारी 14वीं रक्षा रिपोर्ट में कहा कि निरंतर सैन्य अभ्यासों ने ताइवान क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेंग ने कहा कि ताइवान, चीन के रक्षा बजट और सैन्य विकास का मुकाबला नहीं कर सकता। लेकिन ताइवान चीनी सेना द्वारा अग्रिम प्रयासों को रोकने के लिए असंयमित युद्ध के विकास की एक योजना का गंभीरता से आकलन और रेखांकन कर रहा है।

दरअसल चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और आवश्यकता पड़ने पर बलपूर्वक उसका फिर से अपने देश में विलय कर सकता है। वर्ष 1949 में हुए एक गृहयुद्ध के बाद दोनों देश अलग हो गए थे। हालांकि ताइवान स्वशासित लोकतंत्र है लेकिन इसने कभी भी औपचारिक रूप से खुद को स्वतंत्र घोषित नहीं किया है।


चीन के जवाब में ताइवान ने स्थापित की साइबर आर्मी 
रिपोर्ट में तुलनात्मक रूप से बताया गया है कि चीनी सैनिकों की संख्या जहां दो करोड़ के करीब है वहीं ताइवान सेना की क्षमता करीब दो लाख 10 हजार है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन की बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं के जवाब में ताइवान ने इस साल अपना साइबर आर्मी कमांड केंद्र स्थापित कर लिया है। इस साइबर आर्मी की कुल क्षमता लगभग एक हजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed