फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tada court gives life imprisonment to abu salem in Mumbai 1993 blast case

मुंबई 1993 ब्लास्ट केस: सलेम को उम्रकैद की सजा, ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान को फांसी

Thu, 07 Sep 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 07 Sep 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
tada court gives life imprisonment to abu salem in Mumbai 1993 blast case

विज्ञापन

मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस पर सुनवाई कर रहे टाडा कोर्ट ने अबू सलेम समेत सभी दोषियों पर अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस केस के प्रमुख आरोपी अबू सलेम को 25 साल की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

मुंबई को बम धमाकों से दहलाने वालों में शामिल दूसरे दोषी ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, जबकि करीमुल्लाह को उम्रकैद और रियाज सिद्दकी को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन

 


साजिश और हत्या के आरोप में दोषी पाए गए करीमुल्लाह पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि अबू सलेम पर आतंकियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगा था, जिसके बाद टाडा कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया।

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट रूम में जहां उम्रकैद की सजा पाया करीमुल्लाह धार्मिक ग्रंथों को पढ़ रहा था, वहीं अबू सलेम को हंसते हुए देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि वो टाडा कोर्ट के फैसले के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट की ओर रूख करने वाला है।

पढ़ें: सजा से बचने के लिए अबु सलेम ने खेला था ये दांव

इससे पहले यह तय हुआ था कि अबू सलेम को लेकर कई शर्ते तय हुई थीं, जिनमें पहला ये था कि अबू सलेम को 25 साल से ज्यादा की सजा नहीं सुनाई जाएगी। साथ ही इस फैसले के बाद उसके खिलाफ किसी मामले की सुनवाई शुरू नहीं की जाएगी।
 

ब्लास्ट से 257 की हुई मौत, जबकि 700 से ज्यादा हुए घायल

tada court gives life imprisonment to abu salem in Mumbai 1993 blast case
बता दें कि मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मामले में विशेष टाडा अदालत ने अबू सलेम समेत छह आरोपियों को दोषी करार दिया था। इन दोषियों में से एक मुस्तफा दौसा की मौत हो चुकी है। पहले सजा सुनाने की तारीख 22 जून तय की गई थी लेकिन, उसके बाद 7 सितंबर की तिथि मुकर्रर की गई है।

1993 के मुंबई सीरियल बम धमाका केस में टाडा की स्पेशल कोर्ट ने अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज अब्दुल राशिद खान, ताहिर मर्चेंट, करीमुल्ला शेख और रियाज सिद्दीकी को दोषी करार दिया था, जबकि अब्दुल कय्यूम को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। मुस्तफा दोसा की मौत के चलते विशेष टाडा कोर्ट अब पांच दोषियों के खिलाफ सजा सुनाएगी। 

मालूम हो कि इस मामले में साल 2006 में सबसे बड़ा फैसला आया था जब 123 दोषियों में से 100 को सजा सुनाई गई थी और 23 लोग बरी हो गए थे। इसी दौरान याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे साल 2015 के जुलाई महीने में फांसी दे दी गई थी। इस सिलसिलेवार बम धमाके में 257 लोगों की मौत हुई थी और 713 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed