फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   T20 WORLD CUP FOR BLIND START FROM TODAY IN DELHI

आज से शुरू हो रहा T20 वर्ल्ड कप, पाक समेत कई टीमें भारत पहुंची

Mon, 30 Jan 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
T20 WORLD CUP FOR BLIND START FROM TODAY IN DELHI
फाइल फोटो

आज से भारत में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। जी हां यह टी-20 वर्ल्ड कप दृष्टिहीनों का है। दृष्टिहीनों के दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 30 जनवरी यानी आज दिल्ली के आईआईटी मैदान पर खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी दिन सिरी फोर्ट मैदान पर खेलेगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत , पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और नेपाल सहित कुल दस टीमें शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के मैच नई दिल्ली, फरीदाबाद, मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, पुणे, कोच्चि, विजयवाड़ा, हैदराबाद, अनंतपुर, भुवनेश्वर और बेंगलुरू में खेले जाएंगे। 16 मैच दिल्ली में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल हैदराबाद में  10 फरवरी को और दूसरा सेमीफाइनल 11 फरवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा। फाइनल 12 फरवरी को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।


देश के महानतम बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ इस टूर्नामेंट के ब्रैंड एम्बेसडर होंगे। दृष्टिहीन टी-20 वर्ल्ड में हिस्सा ले रही सभी टीमों व उनके सपोर्टिंग स्टॉफ के सदस्यों का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed