{"_id":"5c03ed1ebdec2241871ff4ac","slug":"swiss-government-is-ready-to-tell-names-of-two-companies-regarding-black-money-in-swiss-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड सरकार बताएगी स्विस बैंक में काला धन छिपाने वाली दो भारतीय कंपनियों के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्विट्जरलैंड सरकार बताएगी स्विस बैंक में काला धन छिपाने वाली दो भारतीय कंपनियों के नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की सरकार ऐसी दो कंपनियों का नाम बताने को तैयार हो गई है जिन्होंने स्विस बैंक में काला धन छुपाया है। स्विस सरकार इन कंपनियों से जुड़े तीन लोगों का नाम भी बताएगी। इन कंपनियों व लोगों के बारे में कई भारतीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। स्विस सरकार का संघीय कर विभाग जियोडेसिक लिमिटेड व आधी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में किए गए अनुरोधों पर भारत को 'प्रशासनिक सहायता' देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
इन दोनों कंपनियों में से एक की निगरानी सेबी कर रही है। नहीं, दूसरी कंपनी संबंध तमुलनाडु के नेताओं से होने की जानकारी मिली है। जियोडेसिक से जुड़े तीन लोगों पंकज कुमार ओंकार श्रीवास्तव, प्रशांत शरद मुलेकर और किरन कुलकर्णी के मामले में भी अनुरोध पर सहमति जताई गई है। हालांकि स्विट्जरलैंड सरकार ने इन लोगों के बारे में जानकारी और इनसे जुड़े विशेष विवरणों की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार जियोडेसिक लिमिटेड के चेयरमैन, किरन कुलकर्णी एमडी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने कंपनी के प्रोमोटर्स के ठिकानों कई छापेमारी की थीं। हालांकि, इन कंपनियों और लोगों के पास भारत को प्रशासनिक सहायता देने के लिए स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन (एफटीए) के निर्णय के खिलाफ अर्जी दायर करने का रास्ता है।
विज्ञापन