{"_id":"5c4a48a9bdec22130951ffc6","slug":"swine-flu-77-patients-died-in-country-56-in-rajasthan-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : देश में 77 मरीजों की मौत, 56 अकेले राजस्थान में, सामने आए 2572 पॉजिटिव केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वाइन फ्लू : देश में 77 मरीजों की मौत, 56 अकेले राजस्थान में, सामने आए 2572 पॉजिटिव केस
Fri, 25 Jan 2019 04:52 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 25 Jan 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से देश में इस बार 77 लोगों की मौत हुई है, जबकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2,572 है। सरकार की ओर से जारी बृहस्पतिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अकेले राजस्थान में 1,508 मरीज सामने आए हैं जबकि वहां 56 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात का नंबर है जहां 438 मरीज आए हैं और इनमें से 8 की मौत हो गई।
विज्ञापन
मरीजों की संख्या के लिहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर है। यहां 387 मरीज मिले लेकिन स्वाइन फ्लू से कोई मौत नहीं हुई है। वहीं हरियाणा में बृहस्पतिवार तक 272 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल देशभर में स्वाइन फ्लू के 14,992 मरीज थे, इनमें से 1,103 की मौत हो गई थी।
विज्ञापन