फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swindle of millions from 27 recruited youngster on basis of Special-26

स्पेशल-26 की तर्ज पर 27 युवकों को भर्ती कर लाखों की ठगी

Sat, 16 Jul 2016 05:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 05:03 AM IST
सार

  • लखनऊ में 7 दिन तक चली ट्रेनिंग, आई कार्ड और नियुक्ति पत्र भी दिए
  • एंबुलेंस 108 में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने की ठगी,रिपोर्ट दर्ज
  • पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की जा रही तलाश 

विज्ञापन
Swindle of millions from 27 recruited youngster on basis of Special-26
स्पेशल 26 फिल्म

विस्तार

तीन साल पहले रिलीज हुई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर मुरादाबाद में भी लोगों को सरकारी विभाग(एंबुलेंस-108) में भर्ती करने का झांसा देकर उनसे ठगी का मामला सामने आया है। जिस तरह फिल्म में युवकों को ट्रेनिंग कराने के बाद रातों रात उनके नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। ठीक उसी तरह जालसाजों ने पीड़ितों को लखनऊ में 7 दिन प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उन्हें आईकार्ड और नियुक्ति पत्र थमा दिए।

विज्ञापन


उनसे कहा कि अब आप सरकारी मुलाजिम हो गए हैं। शासन का आदेश आते ही जल्द ही नौकरी पर बुला लिया जाएगा। पीड़ितों ने लखनऊ जाकर जानकारी की तो ठगी की जानकारी हुई। तब उन्होंने कटघर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटघर थाने दर्ज कराने वाला पीड़ित सुनील कुमार पुत्र कल्लू सिंह पाकबड़ा के हाशमपुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि पाकबड़ा में उसका मेडिकल स्टोर है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात एंबुलेंस 108 के चालक चेतन से हुई थी।
विज्ञापन


चेतन ने उसे एंबुलेंस के ईएनटी विशेष कुमार पुत्र जगदीश शर्मा निवासी पीतल बस्ती थाना कटघर से मिलवाया था। विशेष ने बताया था कि एंबुलेंस 108 में भर्तियां निकलने वालीं हैं। उसने झांसा दिया था कि वह नौकरी लगवा देगा। अगर दूसरे युवक भी चाहते हैं तो उनकी भी लग जाएगी। 80-80 हजार रुपये खर्च होंगे। झांसे में आए सुनील ने अपनी अपने भाई शशि कुमार समेत 27 युवकों की नौकरी लगवाने के लिए 24 हजार रुपये विशेष और उसके रिश्तेदार अखिलेश शर्मा निवासी सूर्य नगर लाइन थाना मझोला को दे दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के आलम बाग में 7 दिन चली ट्रेनिंग

Swindle of millions from 27 recruited youngster on basis of Special-26
108 एंबुलेंस सेवा में नियुक्ति का दिलाया था भरोसा - फोटो : PTI

सुनील ने बताया कि रकम लेने के बाद विशेष और उसके रिश्तेदार अखिलेश ने सभी 27 लोगों को लखनऊ में साईं शगुन जनवासा के पास उत्सव गेस्ट हाउस में इनकी ट्रेनिंग कराई। प्रशिक्षण पूरा होने पर आरोपियों ने सभी को आई कार्ड और नियुक्ति पत्र दे दिए। कहा कि अब आप लोग घर जाओ। जल्द ही सभी को प्रदेश के अलग अलग जिलों में भेज दिया जाएगा। 

पीड़ित लोगों ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने पर ठगों ने बताया कि कि 15-20 दिन में उनके पास कॉल पहुंच जाएगी। लेकिन माह बीतने के बाद भी कोई सूचना नहीं आई। तब पीड़ितों ने विशेष से बातचीत की। तब उसने बताया कि कॉल आने वाली है।

एक दिन विशेष ने खुद कॉल कर बताया कि वह लखनऊ चले जाएं। तब पीड़ित लोग एंबुलेंस 108 के लखनऊ हेड ऑफिस जाकर पूछताछ की और लेटर दिखाए तो वहां बताया गया है कि ये नियुक्ति पत्र फर्जी हैँ। विभाग की ओर से ऐसी कोई भर्ती नहीं हुई है। तब युवकों को ठगी का एहसास हुआ

रकम मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Swindle of millions from 27 recruited youngster on basis of Special-26

लाखों रुपये गंवा चुके लोग लखनऊ से लौटने के बाद आरोपी विशेष के घर पीतल बस्ती पहुंचे। उन्होंने अपनी रकम के लिए आरोपी पर दबाव बनाया। तब आरोपी ने पीड़ित लोगों ने धमकी दी कि अगर रुपयों के लिए ज्यादा दबाव बनाओगे तो उनके रुपये ही उनकी हत्या कर दूंगा। तब पीड़ित थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करा दी।

एसओ कटघर ओमकार सिंह ने बताया कि पीड़ित लोगों सुनील द्वारा ही विशेष और अखिलेश को रकम दी थी। सुनील की भूमिका भी जांच की जाएगी

फिल्म स्पेशल 26 की तरह लोगों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हुई है। पीड़ित लोगों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरेपी को गिरफ्ता कर लिया गया है। 
-नितिन तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed