{"_id":"57af1a014f1c1bc530ee4401","slug":"swami-prasad-maurya-political-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 सितंबर को स्वामी प्रसाद का होगा पॉलिटिकल टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
22 सितंबर को स्वामी प्रसाद का होगा पॉलिटिकल टेस्ट
शशिधर पाठक/अमर उजाला
Updated Sat, 13 Aug 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उ.प्र. विधानसभा चुनाव 2017 को देखते हुए चौसर बिछनी शुरू हो गई है। इस क्रम में भाजपा ने हाल में पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का पॉलिटिकल टेस्ट करने का निर्णय लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य भी इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने 22 सितंबर को लखनऊ के सबसे बड़े मैदान रमाबाई में शक्ति परीक्षण की तैयारी तेज कर दी है। समझा जा रहा है कि इस जनसभा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी संबोधित कर सकते हैं।
22 सितंबर की तैयारी के सिलसिले और बैठकों के क्रम में ही स्वामी प्रसाद 13 अगस्त को मिर्जापुर में थे। मिर्जापुर पटेल, मौर्या और कुर्मी वोटों का बाहुल क्षेत्र माना जाता है। स्वामी का दावा है कि रमाबाई अंबेडकर मैदान में पांच-सात लाख लोगों के आने पर ही यह भर पाता है। इस मैदान में समाजवादी पार्टी कभी जनसभा करके भरने की हिम्मत नहीं कर पाई और यहां केवल बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली होती रही है। लेकिन वह भाजपा की जनसभा में इसको आमजनों से खचाखच भर देंगे।
स्वामी प्रसाद का कहना है कि इस संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी चर्चा हो चुकी है। 22 सितंबर की रैली को अमित शाह ने संबोधित करेंगे। फिलवक्त 13 अगस्त को इसी सिलसिले में स्वामी प्रसाद मिर्जापुर में थे और कार्यक्रम की तैयारियों में तेजी से जुट गए हैं।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद के इस पॉलिटिकल टेस्ट को सफल बनाने में प्रदेश भाजपा ईकाई भी जुटी है। इसके राजनीतिक माने भी हैं। यदि भाजपा की उम्मीद के मुताबिक रमाबाई अंबेडकर मैदान में जन समूह आ जाता है तो इससे पार्टी गोरखपुर से लेकर गाजियाबाद तक राजनीतिक संदेश देने में सफल हो जाएगी।
भाजपा के उ.प्र. से जुड़े केन्द्रीय नेता का मानना है कि अब हमें(भाजपा को) पीछे मुड़कर नहीं देखना है। सूत्र का कहना है कि अगड़ी पिछड़ी, दलित समेत सभी जातियों, धर्मों के लोग हमारे साथ हैं। राज्य में भाजपा विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी और अगली सरकार भी भाजपा की ही बननी है।