{"_id":"60760a9a8ebc3ec4487aeae3","slug":"swami-jitendranand-saraswati-filed-a-petition-in-the-supreme-court-demanding-the-enactment-of-population-control-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
Wed, 14 Apr 2021 02:48 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:48 AM IST
सार
- याचिका में कहा गया है कि देश की आधी समस्याओं के लिए देश की अनियंत्रित गति से बढ़ रही जनसंख्या जिम्मेदार है
- बढ़ती जनसंख्या के कारण सरकार सभी को रोजगार, भोजन, आवास आदि उपलब्ध नहीं करा पा रही है
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई है। याचिका अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती द्वारा दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि देश की आधी समस्याओं के लिए सीधे तौर पर देश की अनियंत्रित गति से बढ़ रही जनसंख्या जिम्मेदार है।
विज्ञापन
बढ़ती जनसंख्या के कारण सरकार सभी को रोजगार, भोजन, आवास आदि उपलब्ध नहीं करा पा रही है। लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि भाजपा नेता व वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने पहले ही इस संबंध में एक याचिका दायर कर रखी है जिस पर 20 अप्रैल को सुनवाई होनी है। उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। संभावना है कि इस नई याचिका पर भी उसी दिन सुनवाई हो।
विज्ञापन