{"_id":"5b7695a842c79213fb0bb8b7","slug":"swami-agnivesh-attacked-by-people-outside-bjp-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने जा रहे अग्निवेश के साथ धक्कामुक्की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने जा रहे अग्निवेश के साथ धक्कामुक्की
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के पास कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गयी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को 79 वर्षीय अग्निवेश के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है।
अग्निवेश ने संवाददाताओं से कहा, ’’अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने भाजपा मुख्यालय जाते समय मुझ पर हमला किया गया। करीब 20-30 भाजपा कार्यकर्ता आए और मुझे घेरकर धक्का-मुक्की करने लगे। मेरी पगड़ी गिर गयी और उन्होंने मुझे देशद्रोही कहना शुरू कर दिया।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘उन लोगों ने मुझे विष्णु दिगंबर चौराहे की ओर धक्का देना शुरू कर दिया और मेरे साथ गालीगलौच की। वहां कुछ पुलिस वाले खड़े थे लेकिन कुछ महिलाओं समेत ये लोग हाथों में जूते चप्पल लेकर मुझे अपशब्द बोलते रहे।’’
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश ने दावा किया कि उन्होंने भाजपा कार्यालय जाने से पहले पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को इसकी जानकारी दी थी। वह मारपीट के मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराउंगा। मुझ पर पहले भी हमला किया गया था और इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है। हिंसा और असहिष्णुता का माहौल है।’’
पिछले महीने ही झारखंड के पाकुड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की थी।