Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो और पूर्वी रेलवे में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, दिलाई गई शपथ
कोलकाता मेट्रो रेलवे 30 सितंबर, 2022 तक 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाएगा। पखवाड़ा के दौरान, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ स्टेशनों, ट्रेनों, कॉलोनियों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों की गहन सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विस्तार
कोलकाता मेट्रो और पूर्वी रेवले में स्वच्छता पखवाड़े की शुक्रवार को शुरुआत की गई। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कई जगह रैलियां निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पूर्व रेलवे के मुख्यालय, फेयरली प्लेस में स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का उद्घाटन महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर जयदीप गुप्ता, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी ने कार्य स्थल पर अपने आसपास के 100 अन्य व्यक्तियों के बीच स्वच्छता के संदेश का प्रचार करने का भी संकल्प लिया। इस मिशन को ध्यान में रखते हुए, स्वच्छ रेल और स्वच्छ भारत के लक्ष्य के साथ 16 से 30 सितंबर, 2022 तक पूरे पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
कोलकाता मेट्रो भवन में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
कोलकाता मेट्रो रेलवे 30 सितंबर, 2022 तक 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाएगा। पखवाड़ा के दौरान, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ स्टेशनों, ट्रेनों, कॉलोनियों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों की गहन सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 'स्वच्छता प्रतिज्ञा' का संचालन एच.एन. जायसवाल ने किया। मेट्रो रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश को साफ-सुथरा बनाने का संकल्प लिया है और हर हफ्ते सफाई के लिए स्वेच्छा से काम करने का समय दिया है कवि सुभाष स्टेशन के तपन सिन्हा मैमोरियल अस्पताल, स्टेशन परिसर, शौचालय, प्लेटफार्म, सिग्नलिंग रूम में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मेट्रो यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए।