{"_id":"57d87d964f1c1b902cd48a32","slug":"suvidha-special-trains-will-run-on-these-routes-in-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में रेलवे इन रुटों पर चलाएगा सुविधा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्योहारों में रेलवे इन रुटों पर चलाएगा सुविधा स्पेशल ट्रेन
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई, हावड़ा समेत देश के अन्य स्थानों के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेने चलाएगा। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल वीकली एसी सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल, मुंबई सेंट्रल-लखनऊ-मुंबई सेंट्रल वीकली सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल, बांद्रा-गोरखपुर-ब्रांदा वीकली सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल, हावड़ा-आनंदविहार-हावड़ा वीकली सुविधा स्पेशल और हावड़ा-जम्मू तवी-हावड़ा वीकली सुविधा ट्रेेन संचालित करेगा।
विज्ञापन
मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली वीकली एसी सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल ट्रेन 7 अक्तूबर से 11 नवंबर तक हर शुक्रवार मुंबई से शाम 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 8 अक्तूबर से 11 नवंबर तक वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 2:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा और कोटा स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
मुंबई सेंट्रल-लखनऊ वीकली सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल ट्रेन 6 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार शाम 7:45 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर अगले दिन रात 8:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 7 अक्तूबर से 11 नवंबर तक वापसी में यह ट्रेन लखनऊ से रात 10:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं से यह ट्रेन बोरीविली, वापी, सूरत, वडोदरा, उज्जैन, बीना, झांसी, उरई और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी। बांद्रा-गोरखपुर वीकली सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल ट्रेन 2 अक्तूबर से 13 नवंबर तक बांद्रा से सुबह 5:10 बजे चलकर अगले दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन