{"_id":"66a0fe4e59fdbb52bb0f7092","slug":"suvendu-alleged-tmc-mla-tried-to-assault-me-on-bengal-assembly-premises-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: 'विधानसभा में सुरक्षित नहीं विपक्ष', शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी विधायक पर हमले की कोशिश का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: 'विधानसभा में सुरक्षित नहीं विपक्ष', शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी विधायक पर हमले की कोशिश का लगाया आरोप
Wed, 24 Jul 2024 06:45 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:45 PM IST
सार
नंदीग्राम से भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब वे विधानसभा की निचली लॉबी में खड़े थे, तो पूर्वस्थली से विधायक तपन चटर्जी आए और हमला करने की कोशिश की। साथ ही अन्य विधायकों और पत्रकारों के सामने मुझसे अपशब्द कहे।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विस परिसर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तपन चटर्जी पर उन पर हमला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने कहा कि विधायक ने उनसे अपशब्द कहे। विधानसभा परिसर में असुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने स्वीकर बिमान बंदोपाध्याय को पत्र लिखकर विधायक चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
नंदीग्राम से भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब वे विधानसभा की निचली लॉबी में खड़े थे, तो पूर्वस्थली से विधायक तपन चटर्जी आए और हमला करने की कोशिश की। साथ ही अन्य विधायकों और पत्रकारों के सामने मुझसे अपशब्द कहे। स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि मुझे विधानसभा परिसर में असुरक्षित महसूस हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में लिखा कि विधानसभा परिसर में स्पीकर ने व्यक्तिगत सुरक्षा कर्मियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इसका सत्ता पक्ष के सदस्य फायदा उठा रहे हैं। यह दूसरी बार हुआ है जब हमें सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने धमकी दी है। विपक्ष के विधायक विधानसभा परिसर में सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने पत्र में लिखा कि अगर विधानसभा परिसर में किसी तरह की अप्रिय घटना होती है तो सदन के संरक्षक के तौर पर स्पीकर उसके जिम्मेदार होंगे। उन्होंने स्पीकर से विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय ने कहा कि आरोपों की जांच शुरू करा दी गई है।
अधिकारी ने राजभवन के बाहर दिया था धरना
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जगह-जगह हुई हिंसा के विरोध में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पिछले दिनों राजभवन के बाहर धरना दिया था। इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर तमाम आरोप लगाए थे। शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि बंगाल में लोकतंत्र मर चुका है। हमने एक जन आंदोलन शुरू किया है। लगभग 50 लाख हिंदुओं को लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालने दिया गया। वहीं राज्य में हुए विधानसभा के चार उपचुनावों में दो लाख से अधिक हिंदुओं को मतदान करने की अनुमति नहीं दी गई। हम एक पोर्टल शुरू कर रहे हैं। जिनको वोट नहीं डालने दिया गया वे लोग पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। उनकी पूरी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।