{"_id":"67273047a222da1f4f0cfb1a","slug":"suvendu-adhikari-visits-home-of-girl-physical-assault-murdered-in-alipurduar-news-updates-in-hindi-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अलीपुरद्वार में दुष्कर्म-हत्या की शिकार बच्ची के घर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, परिजन से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अलीपुरद्वार में दुष्कर्म-हत्या की शिकार बच्ची के घर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, परिजन से की मुलाकात
Sun, 03 Nov 2024 01:41 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:41 PM IST
सार
वरिष्ठ भाजपा नेता ने शनिवार को नाबालिग बच्ची के घर जाकर उसकी मां से मुलाकात की और परिवार को कानूनी या किसी अन्य तरह की मदद का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारी ने पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं में अनियमितताओं का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : एक्स/@SuvenduWB
विस्तार
पश्चिम बंगाल में नौ साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भयावह और दिल दहला देने वाला बताया।
विज्ञापन
परिजन को दिया मदद का आश्वासन
वरिष्ठ भाजपा नेता ने शनिवार को नाबालिग बच्ची के घर जाकर उसकी मां से मुलाकात की और परिवार को कानूनी या किसी अन्य तरह की मदद का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारी ने पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं में अनियमितताओं का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
'अदालत में सुनवाई के दौरान आ सकती है बाधा'
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वह कल यानी शनिवार को बच्ची के घर गए थे। वहां उन्होंने उसके माता-पिता से बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने पीड़िता बच्ची की मां से मुलाकात की और उनके पिता से फोन पर बात की। मुझे पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के बारे में पता चला है, जो बाद में बाधा साबित हो सकती है जब मामले की अदालत में सुनवाई होगी।'
विज्ञापन
ममता बनर्जी करें आत्मचिंतन
अधिकारी ने मांग की कि ममता बनर्जी सरकार को आत्मचिंतन करना चाहिए कि सिस्टम में क्या गड़बड़ है और इस स्थिति से कैसे निपटा जाए ताकि दुष्कर्म जैसे भयावह अपराध करने वालों को रोका जा सके। उन्होंने कहा, 'अलीपुरद्वार जिले में यह भयावह और दिल दहला देने वाली घटना राज्य में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों की श्रृंखला में एक और कड़ी है। ममता बनर्जी सरकार को आत्मचिंतन करना चाहिए कि सिस्टम में क्या गड़बड़ है और इससे कैसे सक्रिय रूप से निपटा जाए ताकि यौन शोषण करने वालों को रोका जा सके। इससे पहले कि कोई और मासूम लड़की इस तरह के जघन्य अपराध का शिकार बन जाए।'
यह है मामला
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में शुक्रवार को एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बच्ची का शव एक तालाब में मिला था, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया और उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने उस व्यक्ति को बचाया और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।