सुवेंदु अधिकारी बोले: उपचुनाव नहीं टीकाकरण हो प्राथमिकता, बंगाल सरकार पर लगाया कोरोना के आंकड़े छिपाने का आरोप
एक समय में तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा रहे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस और उसकी व्यवस्था पर हमला बोला। राज्य की सात रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की टीएमसी की मांग पर अधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में इस समय कोरोना टीकाकरण होना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि इस समय हमारी प्राथमिकता उपचुनाव के स्थान पर कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'इस समय उपचुनावों का आयोजन नहीं कराया जाना चाहिए। इस समय हमारी प्राथमिकता कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण होना चाहिए। बंगाल सरकार मामले कम कर रही है और रोज 1000 से कम मामले दिखा रही है।' अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार सही आंकड़े छिपा रही है।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मुकुल रॉय को अयोग्य घोषित करने की मांग करने वाली शिकायत को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हमें आदेश की प्रति सोमवार को मिलेगी। भाजपा नेता ने कहा कि हमें राज्य की व्यवस्था से कोई उम्मीद नहीं है। हम इसे लेकर अगस्त में अदालत का दरवादा खटखटाने की योजना बना रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि विधानसभा स्पीकर की जिमम्मेदारी बनती है कि उन्हें मामले को समय से पूरा करना चाहिए और फैसला देना चाहिए, यही हमारी मांग है।
Bypolls should not happen at this time. Vaccination should be the priority. Bengal government is reducing COVID cases & showing it below 1000 (daily COVID tally). They're hiding the real data: West Bengal LoP Suvendu Adhikari on pending bypolls on 7 assembly constituencies pic.twitter.com/Ion1EzFS9h
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 30, 2021
बता दें कि पश्चिम बंगाल की पांच रिक्त विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। राज्य में उन दो अन्य सीटों के लिए भी चुनाव होने हैं, जहां उम्मीदवारों की मौत के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था। इन चुनावों में देरी के लिए टीएमसी नाराजगी जता चुकी है क्योंकि मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए ममता बनर्जी के लिए ये उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं। बनर्जी नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के हाथों विधानसभा चुनाव हार गई थीं। ऐसे में, उपचुनाव उनके लिए काफी अहम हैं।