{"_id":"6382205781d20605e567d966","slug":"suvendu-adhikari-said-mamata-banerjee-will-soon-be-former-chief-minister-of-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: मुलाकात के अगले ही दिन सुवेंदु अधिकारी ने फिर साधा निशाना, बोले- जल्द ही बंगाल की पूर्व CM होंगी ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: मुलाकात के अगले ही दिन सुवेंदु अधिकारी ने फिर साधा निशाना, बोले- जल्द ही बंगाल की पूर्व CM होंगी ममता
Sat, 26 Nov 2022 07:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:49 PM IST
सार
अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुर नगर में मतुआ समुदाय को लेकर भाजपा की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का समय खत्म हो गया है।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। लेकिन, मुलाकात के बाद उन्होंने एक बार फिर टीएमसी प्रमुख पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने चुनौती देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने ममता को नंदीग्राम में हराया था, वैसे ही आगे भी हराएंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुर नगर में मतुआ समुदाय को लेकर भाजपा की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का समय खत्म हो गया है। वह जल्द ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री होंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, एक दिन पहले इनडोर स्टेडियम में ममता बनर्जी ने एक बैठक में कहा था कि वह मेरा नाम भी नहीं लेना चाहती हैं और मैंने पश्चिम बंगाल के लिए फंड रोकने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है। अब वह कहती हैं कि मैं एक स्नेही भाई की तरह था।
विज्ञापन
अधिकारी ने ममता बनर्जी के साथ मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी सार्वजनिक रूप से अभिषेक बनर्जी कांथी में आते हैं, वे चाय पीने के लिए अपने आवास पर आमंत्रित करते हैं। सुवेंदु के साथ उनके विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक लाहिड़ी और मनोज तिग्गा भी गए थे। दोनों नेताओं की मुलाकात सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई थी कि सुवेंदु टीएमसी में आ सकते हैं।