{"_id":"6441843563d419490a054c05","slug":"suvendu-adhikari-offers-to-quit-politics-if-he-cannt-uproot-mamata-banerjee-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सुवेंदु अधिकारी की सीएम ममता को खुली चुनौती, बोले- उनको हराने में नाकाम रहा तो छोड़ दूंगा राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी की सीएम ममता को खुली चुनौती, बोले- उनको हराने में नाकाम रहा तो छोड़ दूंगा राजनीति
Thu, 20 Apr 2023 11:58 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:58 PM IST
सार
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे टीएमसी से एक पत्र मिला है। मैं शुक्रवार को इसका जवाब दूंगा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण, मुझे मुख्यमंत्री के फोन कॉल का विवरण नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह ममता बनर्जी को लोकतांत्रिक तरीके से हराने में नाकाम रहे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। इससे पहले पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म किए जाने के बाद ममता बनर्जी ने अमित शाह को फोन किया था।
विज्ञापन
हालांकि टीएमसी ने इस बयान को खारिज कर दिया था और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुवेंदु को अदालत में घसीटने की बात की थी। वहीं अब एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान अधिकारी ने कहा कि अगर मैं ममता बनर्जी को लोकतांत्रिक तरीके से हराने और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बनाने में विफल रहा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
टीएमसी ने बुधवार को एक पत्र के माध्यम से अधिकारी को अपने झूठे और अपमानजनक दावों को वापस लेने के लिए कहा और उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे टीएमसी से एक पत्र मिला है। मैं शुक्रवार को इसका जवाब दूंगा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण, मुझे मुख्यमंत्री के फोन कॉल का विवरण नहीं मिल सकता है। यह आरटीआई के दायरे से बाहर है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि अगर वे अदालत जाते हैं, तो मैं इस मामले में बीएसएनएल और ट्राई को पक्षकार बनाऊंगा, जो मुख्यमंत्री के लैंडलाइन से किए गए कॉल के रिकॉर्ड को निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा झूठ बोलते हैं।
वहीं टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा सुवेंदु की आदत झूठ बोलने की है। यह पहली बार नहीं है, पहले भी उन्होंने ऐसा किया है। उन्हें साबित करने दें कि उन्होंने फोन कॉल के बारे में जो कहा वह सही था, और मुख्यमंत्री ने ऐसा कहा है तो वह खुद पद छोड़ देंगी। वो यह साबित करके दिखाएं नहीं तो उनको अदालत में घसीटा जाएगा।